विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मैं भगवान हूं, तुम्हें मेरी बात माननी होगी', कथावाचक इंद्रदेव पर महिला ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

Published: Sat, 07 Nov 2026 11:06 PM (IST)Updated: Sat, 07 Nov 2026 11:12 PM (IST)

वृंदावन के कथावाचक इंद्रदेव पर पुणे की एक महिला ने यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का कहना ...और पढ़ें

वृंदावन के चर्चित कथावाचक इंद्रदेव महाराज।

वृंदावन के चर्चित कथावाचक इंद्रदेव महाराज।

HighLights

  1. कथावाचक पर इंद्रदेव पर यौन उत्पीड़न का आरोप

डिजिटल डेस्क, पुणे। वृंदावन के चर्चित कथावाचक इंद्रदेव एक बड़े विवाद में घिर गए हैं। पुणे की एक महिला भक्त द्वारा यौन उत्पीड़न और डराने-धमकाने का गंभीर आरोप लगाने के बाद महाराज के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इस सनसनीखेज मामले के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है।

शिकायतकर्ता महिला के अनुसार, साल 2023 में वह सोशल मीडिया पर कथावाचक इंद्रदेव के प्रवचन देखकर उनके संपर्क में आई थी। इसके बाद उसने मुंबई के सांताक्रूज में एक सत्संग में हिस्सा लिया और महाराज से दीक्षा ली। महिला का कहना है कि उसने अपनी कुछ निजी समस्याएं उन्हें बताई थीं, जिसके बाद विश्वास जीतकर इंद्रदेव ने उसे अपने वृंदावन स्थित 'सेवाधाम आश्रम' बुलाया।

महिला ने क्या-क्या आरोप लगाया?

मामले में महिला ने आरोप लगाया कि आश्रम में रुकने के दौरान एक दिन देर रात महाराज ने उसे अपने कमरे में बुलाया। जब वह कमरे में गई, तो उसने दरवाजा बंद कर उसके साथ जबरदस्ती की। महिला का यह भी आरोप है कि उससे कहा गया था कि अगर कोई पूछे कि कहां जा रही हो, तो कह देना कि दवाई लेने जा रही हूं।

वीडियो कॉल पर अज्ञलील हरकतें और ब्लैकमेलिंग

मामला यहीं नहीं रुका। महिला ने आगे आरोप लगाया कि आश्रम से लौटने के बाद भी महाराज वीडियो कॉल के जरिए उसे परेशान करता था। वह उसे वीडियो कॉल पर कपड़े उतारने के लिए मजबूर करता था, अघलील हरकतें करता था और उन वीडियो को रिकॉर्ड कर लेता था।

महिला के मुताबिक, महाराज उसे फोन पर धमकियां देता था और समाज में बदनामी का डर दिखाकर उसका मानसिक व शारीरिक शोषण करता रहा। खुद को भगवान बताते हुए उसने कहा था कि मैं भगवान हूं और तुम्हें मेरी बात माननी ही होगी।

तृप्ति देसाई के हस्तक्षेप के बाद दर्ज हुई एफआईआर

महिला का आरोप है कि वह पिछले कई महीनों से न्याय के लिए भटक रही थी और मथुरा में उसकी शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। इसके बाद प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और भूमता ब्रिगेड की प्रमुख तृप्ति देसाई इस मामले में आगे आईं।

तृप्ति देसाई ने पुणे में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें पीड़ित महिला के साथ कई अन्य महिलाएं भी शामिल थीं। उन अन्य महिलाओं ने भी कथावाचक पर शोषण के ऐसे ही गंभीर आरोप लगाए। कार्यकर्ता तृप्ति देसाई की मदद और हस्तक्षेप के बाद मीरा-भायंदर के काशिमीरा पुलिस स्टेशन में 'जीरो एफआईआर' दर्ज की गई है, जिसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए मथुरा ट्रांसफर किया जा रहा है।

कड़ी कार्रवाई की मांग

गौरतलब है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तृप्ति देसाई ने कथावाचक की तुरंत गिरफ्तारी और इस मामले की निष्पक्ष व गहन जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि जो लोग महिलाओं की आस्था का फायदा उठाकर उनका शोषण करते हैं, उन्हें कानून के दायरे में लाया जाना चाहिए।

देसाई ने आगे कहा कि अब समय आ गया है कि महिलाएं चुप न रहें और अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज उठाएं। साथ ही, उन्होंने अन्य पीड़ित महिलाओं से भी बिना डरे सामने आकर शिकायत दर्ज कराने की अपील की है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।