मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन, 42 साइबर धोखाधड़ी मामलों से जुड़े अवैध खातों के रैकेट का किया भंडाफोड़
मुंबई पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह रैकेट देशभर में 42 मामलों में 7.42 करोड़ रुपये से ...और पढ़ें

मुंबई पुलिस का एक्शन।
HighLights
मुंबई पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी रैकेट का भंडाफोड़ किया।
42 मामलों में 7.42 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी।
दो गिरफ्तार, फर्जी बैंक खातों का इस्तेमाल करते थे।
डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी के एक रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने देशभर में फैले 42 मामलों में 7.42 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर धोखाधड़ी के लिए कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए बैंक खातों की पहचान की है।
यह रैकेट खार पुलिस स्टेशन में हाल ही में दर्ज एक मामले की जांच के दौरान सामने आया, जिसमें पीड़ित से टेलीग्राम एप के जरिए संपर्क किया गया और आनलाइन कार्यों को पूरा करने पर भारी मुनाफे का लालच दिया गया।
पीड़ित ने विभिन्न बैंक खातों में चार लाख रुपये जमा किए, लेकिन उसके साथ धोखाधड़ी हुई। जांच के दौरान, तकनीकी विश्लेषण से प्राप्त आंकड़ों से अविनाश बाबासाहेब खरात और विकास गजानन भुजबल की कथित संलिप्तता का पता चला।
अधिकारी ने बताया कि आरोपितों ने अपने नाम और अन्य व्यक्तियों के नाम पर बैंक खाते खोले थे और बाद में उन्हें धोखाधड़ी वाले लेनदेन करने के लिए साइबर जालसाजों को सौंप दिया था।