विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maharashtra Election Result 2024: देवेंद्र फडणवीस CM बनेंगे या नहीं? बेटी दिविजा ने दिया ये जवाब

By Agency Edited By: Piyush Kumar
Published: Sat, 23 Nov 2024 05:04 PM (IST)

Maharashtra Election Result 2024 देवेंद्र फडणवीस की बेटी दिविजा फडणवीस ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं हमें इतना समर्थन ...और पढ़ें

Maharashtra Election Result 2024: देवेंद्र फडणवीस और उनकी पत्नी और बेटी की फाइल फोटो।(फोटो सोर्स: जागरण)
Maharashtra Election Result 2024: देवेंद्र फडणवीस और उनकी पत्नी और बेटी की फाइल फोटो।(फोटो सोर्स: जागरण)

पीटीआई, मुंबई। Maharashtra Election Result 2024। महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। हालांकि, राज्य का अगला सीएम कौन होगा? इस सवाल का जवाब अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है। इसी बीच देवेंद्र फडणवीस की बेटी ने महायुति की जीत पर खुशी जताते हुए मीडिया से बातचीत की।

मेरे पापा जनता के लिए काम करेंगे:  दिविजा फडणवीस

समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत करते हुए दिविजा फडणवीस ने कहा, ”मैं बहुत खुश हूं, हमें इतना समर्थन दिखाने के लिए आप सभी का शुक्रिया, यह हमारे लिए बहुत मायने रखता है। हमें समर्थन देते रहें। हम जनता के लिए काम करेंगे। मुझे यकीन है कि बीजेपी महाराष्ट्र को महान बनाने के लिए जो भी करना होगा, वह करेगी। पिता के सीएम पद की दावेदारी को लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वे लोग बैठकर निर्णय लेंगे। जो भी फैसला लिया जाएगा वो बढ़िया ही होगा।"

मेरा बेटा ही सीएम बनेगा: सरिता फडणवीस

वहीं, देवेंद्र फडणवीस की मां को भी पूरा भरोसा है कि उनका बेटा राज्य का अगला मुख्यमंत्री बनेगा। उनकी मां, सरिता फडणवीस ने कहा, "बेशक, वह मुख्यमंत्री बनेंगे। यह एक बड़ा दिन है क्योंकि मेरा बेटा राज्य में एक बड़ा नेता बन गया है। वह 24 घंटे कड़ी मेहनत कर रहा था। उसने ना खाने की परवाह की न सोने की परवाह की। वो सिर्फ प्रचार-प्रचार और प्रचार करता रहा।"

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे, झारखंड में हेमंत सोरेन ने अपनाया शिवराज सिंह वाला 'फॉर्मूला'! यूं बना जीत का फैक्टर