विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे, झारखंड में हेमंत सोरेन ने अपनाया शिवराज सिंह वाला 'फॉर्मूला'! यूं बना जीत का फैक्टर

Published: Sat, 23 Nov 2024 03:29 PM (IST)

Assembly Election Result 2024 महाराष्ट्र में महायुति तो झारखंड में इंडी गठबंधन ने विधानसभा चुनाव में परचम लहरा दिया है। ...और पढ़ें

महाराष्ट्र में शिंदे, झारखंड में चला हेमंत सोरेना का मैजिक
महाराष्ट्र में शिंदे, झारखंड में चला हेमंत सोरेना का मैजिक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र और झारखंड में किसकी सरकार बनने जा रही है, पिक्चर अब साफ हो गई है। महाराष्ट्र में महायुति और झारखंड में इंडी गठबंधन सरकार में वापसी करती दिख रही है। दोनों राज्यों में सभी सीटों के रुझान आ चुके हैं। इन दोनों राज्यों में जीत के पीछे एक ट्रेंड दिख रहा है। वो ट्रेंड है महिलाओं के लिए शुरू गई योजनाओं का।

दरअसल, महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे ने लाडकी बहिन योजना शुरू की। तो वहीं, झारखंड में हेमंत सोरेन ने मैया सम्मान योजना चलाई। इन योजनाओं का दोनों राज्यों में फायदा होता दिख रहा है। इसी तरह की योजना मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह ने लॉन्च की थी। उस योजना का नाम था- लाड़ली बहना योजना। एमपी में बीजेपी की सत्ता में वापसी की लाड़ली बहना योजना की अहम भूमिका रही। एमपी के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की सफलता के बाद कई अन्य राज्यों ने इस तरह की योजना चलाई।

मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और झारखंड में शुरू की गई इन योजनाओं के बारे में आपको बताते हैं...

लाड़ली बहना योजना

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान ने अपने कार्यकाल में लाड़ली बहना योजना लॉन्च की थी। इस योजना के तहत महिलाओं को 1250 रुपये प्रतिमाह दिए जाते हैं।

लाडकी बहिन योजना

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे सरकार ने लाडकी बहिन योजना का एलान किया था। इस योजना के जरिए महिलाओं के खाते में हर महीने 1500 रुपये डाले जाते हैं।

मैया सम्मान योजना

झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना महिलाओं को वित्तीय सहायता देती है। इस योजना के तहत महिलाओं को सालाना 12 हजार रुपये दिए जाते हैं। हर महीने हजार रुपये का भुगतान किया जाता है। चुनाव से पहले हेमंत सोरेन ने इस राशि में इजाफा किया है।

ये भी पढ़ें:

महायुति की जीत के वे सात फैक्‍टर, जिन्‍होंने MVA का किया सूपड़ा साफ