Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शहडोल में लाड़ले तोते 'गोपी' के लापता होने से परिवार बेहाल, 21 हजार का इनाम घोषित; वापसी के लिए घरवालों ने रखा व्रत

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 05:11 PM (IST)

    शहडोल में चंदन मिश्रा का पालतू तोता 'गोपी' लापता हो गया है, जिससे परिवार चिंतित है। परिवार ने गोपी को ढूंढने वाले को 21 हजार रुपये का इनाम देने की घोष ...और पढ़ें

    'गोपी' तोते पर इनाम घोषित।

    'गोपी' तोते पर इनाम घोषित।

    HighLights

    1. शहडोल में पालतू तोता 'गोपी' लापता, परिवार चिंतित।

    2. तोते को ढूंढने वाले को मिलेगा 21 हजार का इनाम।

    3. गोपी की वापसी के लिए परिवार ने रखा व्रत, हवन।

    डिजिटल डेस्क, जबलपुर। शहडोल में एक पालतू तोते के अचानक लापता होने से एक परिवार की खुशियां चिंता में बदल गई हैं। एक्स आर्मी मैन चंदन मिश्रा का करीब एक साल से परिवार का हिस्सा बना तोता ‘गोपी’ शनिवार दोपहर बच्चों के साथ खेलते-खेलते अचानक उड़ गया। इसके बाद से परिवार उसकी तलाश में जुटा है। गोपी को खोजने के लिए इंटरनेट मीडिया पर पोस्टर भी जारी किया गया है और उसे सुरक्षित वापस लाने वाले व्यक्ति को 10 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की गई। बाद में यह इनाम राशि बढ़ाकर 21 हजार रुपये कर दी गई। 

    WhatsApp Image 2026-08-10 at 09.37.12

    अमरकंटक से लाए थे

    चंदन मिश्रा सोहागपुर थाना क्षेत्र में बाणगंगा मेला मैदान के पास रहते हैं। परिवार के मुताबिक करीब एक साल पहले वे गोपी को अनूपपुर जिले के अमरकंटक से लेकर आए थे। उस समय तोता काफी छोटा था। परिवार ने उसे बचपन से अपने बीच रखा और धीरे-धीरे वह घर के हर सदस्य से घुल-मिल गया।

    शनिवार दोपहर बच्चे गोपी के साथ खेल रहे थे। इसी दौरान वह अचानक उड़ गया। परिवार को उम्मीद थी कि वह कुछ देर बाद लौट आएगा, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी गोपी वापस नहीं आया। इसके बाद परिजनों ने आसपास के इलाकों में उसकी तलाश शुरू कर दी।

    ‘मिट्ठू’ की पहचान के लिए जारी किया पोस्टर

    परिवार गोपी को प्यार से ‘मिट्ठू’ भी बुलाता है। उसका रंग हरा है और गर्दन पर काली रिंग बनी हुई है। उसकी पीठ के पंख भी खास पहचान रखते हैं। परिवार का कहना है कि गोपी घर के सदस्यों की आवाज पहचानता है और कुछ शब्द बोल भी लेता है। यही वजह है कि उसके लापता होने के बाद परिवार के सभी सदस्य भावुक और परेशान हैं।

    खबरें और भी

    गोपी को ढूंढने के लिए इंटरनेट मीडिया पर पोस्टर साझा किया गया है। परिवार ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को यह तोता दिखाई दे तो उसे सुरक्षित रखें और तत्काल परिवार को सूचना दें। गोपी के मिलने की जानकारी देने वाले व्यक्ति को 21 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- चहेता मिट्ठू गुम हुआ तो दादी-पोती ने छोड़ा अन्न, परिवार ने रखा 50 हजार रुपये इनाम; ग्वालियर में बेजुबान परिंदे की तलाश में ई-रिक्शा से मुनादी

    सोमवार को होगा हवन

    गोपी की वापसी को लेकर परिवार ने धार्मिक आस्था का भी सहारा लिया है। चंदन मिश्रा के मुताबिक, तोते के वापस मिलने तक परिवार ने व्रत रखने का निर्णय लिया है। एक पुजारी से भी संपर्क किया गया है। यदि सोमवार तक गोपी नहीं मिला तो परिवार ने उसकी सकुशल वापसी की कामना के लिए हवन कराने की तैयारी की है।