सतना में स्कूल जा रही छात्राओं से छेड़छाड़, विरोध करने पर ब्लेड से किया हमला, दो घायल
मध्य प्रदेश के सतना में स्कूल जा रही चार छात्राओं से बाइक सवार शोहदों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपितों ने ब्लेड से हमला कर दिया, जिससे दो छात्रा ...और पढ़ें

HighLights
सतना में स्कूल जा रही छात्राओं से छेड़छाड़।
विरोध करने पर ब्लेड से हमला, दो घायल।
पुलिस ने पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया।
डिजिटल डेस्क, जबलपुर। मध्य प्रदेश के सतना शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह स्कूल जा रही चार छात्राओं से बाइक सवार शोहदों ने सरेराह छेड़छाड़ की। छात्राओं ने विरोध किया तो आरोपितों ने ब्लेड से हमला कर दिया, जिससे दो छात्राओं के हाथ में चोटें आई हैं। छात्राओं के शोर मचाने पर आरोपित मौके से फरार हो गए। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।
नकाबपोश शोहदों की करतूत
कोतवाली थाना प्रभारी रावेंद्र द्विवेदी ने बताया कि छात्राएं अपने घर से प्रेमनगर स्थित हाई स्कूल जा रही थीं। इसी दौरान बिना नंबर की बुलेट और एक अन्य बाइक पर सवार चार युवक उनका पीछा करते हुए उनके पास पहुंचे। युवक अपना चेहरा ढंके हुए थे।
विरोध करने पर मारी ब्लेड
बाइक सवार एक युवक ने छात्रा का हाथ पकड़ लिया। छात्राओं ने साहस दिखाते हुए विरोध किया और आरोपित से हाथ छुड़ाने का प्रयास किया। इसी दौरान आरोपित ने ब्लेड निकालकर छात्राओं पर हमला कर दिया। छात्राओं के शोर मचाने पर सभी चारों आरोपित मौके से फरार हो गए।
यह भी पढ़ें- दूसरी बार भी बेटी जन्मी तो मां बनी जल्लाद, पांच दिन की नवजात को ड्रम में डुबोकर मार डाला...सीधी में हृदयविदारक वारदात
पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपितों के विरुद्ध पॉक्सो और छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।