Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सावन सोमवार पर जबलपुर में आस्था का सैलाब, कांवड़ियों से पटी सड़कें; दादा गुरु संग CM मोहन ने उठाई कांवड़

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 05:49 PM (IST)

    सावन सोमवार पर जबलपुर में हजारों कांवड़ यात्रियों ने मां नर्मदा का जल लेकर भगवान भोलेनाथ को अर्पित करने के लिए यात्रा की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी ...और पढ़ें

    सीएम डॉ. मोहन यादव कांवड़ लेकर चले। (फोटो- जागरण)

    सीएम डॉ. मोहन यादव कांवड़ लेकर चले। (फोटो- जागरण)

    HighLights

    1. हजारों कांवड़ यात्री मां नर्मदा का जल लेकर निकले।

    2. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांवड़ यात्रा में सहभागिता की।

    3. सीएम ने धार्मिक पर्यटन और देवस्थलों के विकास पर जोर दिया।

    डिजिटल डेस्क, जबलपुर। सावन के सोमवार को संस्कारधानी जबलपुर शिवभक्ति और मां नर्मदा की आस्था में डूबी नजर आई। शहर की सड़कों पर जहां तक नजर गई, कांवड़ यात्रियों का हुजूम दिखाई दिया। हजारों श्रद्धालु मां नर्मदा का पवित्र जल कांवड़ में लेकर भगवान भोलेनाथ को अर्पित करने के संकल्प के साथ आगे बढ़ते रहे। भक्ति और उत्साह से सराबोर संस्कार कांवड़ यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए।

    मुख्यमंत्री ने दादा गुरु के साथ कुछ दूरी तक कांवड़ उठाकर यात्रा में सहभागिता की और श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने विशाल जनसमूह को देखकर कहा कि उन्होंने इससे पहले इतनी बड़ी कांवड़ यात्रा नहीं देखी।

    'समुद्र की लहरों की तरह आगे बढ़ रहा आस्था का सैलाब'

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे आस्था का सैलाब समुद्र की लहरों की तरह आगे बढ़ रहा हो। कांवड़ यात्री भक्ति, साधना और संकल्प के साथ मां नर्मदा का जल लेकर निकले हैं। नर्मदा की पवित्र धारा से जल लेकर उसे भगवान शिव को अर्पित करने का यह संकल्प अपने आप में अद्भुत है।

    उन्होंने कहा कि सावन के इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भक्ति और ऊर्जा सनातन संस्कृति की जीवंत तस्वीर प्रस्तुत कर रही है।

    cm kanwad in jablpr 21568

    धार्मिक पर्यटन और देवस्थलों के विकास पर जोर

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने, देवस्थलों के विकास और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के धार्मिक स्थलों को उनकी गरिमा और गौरव के अनुरूप विकसित किया जाए।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति की धारा को और मजबूत करने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है।

    यह भी पढ़ें- छिंदवाड़ा के पीएमश्री स्कूल में शिक्षिका पर गंभीर आरोप, कक्षा-6 के बच्चों से कहा- ‘बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड बनाओ’; जांच के बाद निलंबित

    'नर्मदा का हर कंकर शंकर'

    मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा महादेव कण-कण में विद्यमान हैं। मां नर्मदा को लेकर सनातन परंपरा में विशेष आस्था है और मान्यता है कि 'नर्मदा का हर कंकर शंकर' है। यही विश्वास श्रद्धालुओं को मां नर्मदा का जल लेकर भगवान भोलेनाथ को अर्पित करने की प्रेरणा देता है।

    संस्कार कांवड़ यात्रा में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू सहित जनप्रतिनिधि, संत-महात्मा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर शिवभक्ति, जयकारों और धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा।