Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मिला बाघ का शव, आपसी संघर्ष में मौत की आशंका

    Updated: Mon, 11 May 2026 02:09 PM (IST)

    बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के खितौली परिक्षेत्र में एक बाघ का शव मिला है, जिसकी शुरुआती जांच में आपसी संघर्ष के कारण मौत होने की आशंका जताई जा रही है। वन व ...और पढ़ें

    बांधवगढ़ रिजर्व में मृत मिला बाघ (सौजन्य- पार्क प्रबंधन)

    बांधवगढ़ रिजर्व में मृत मिला बाघ (सौजन्य- पार्क प्रबंधन)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, जबलपुर। उमरिया स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघों की मौत का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। सोमवार सुबह टाइगर रिजर्व के खितौली परिक्षेत्र में एक और बाघ मृत अवस्था में मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। शुरुआती जांच में बाघ की मौत आपसी संघर्ष का परिणाम मानी जा रही है।

    जंगल में गूजीं दहाड़ें

    बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर डॉ. अनुपम सहाय ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे पश्चिम बगदरी बीट के ढमढमा कैंप में तैनात सुरक्षा श्रमिकों ने बाघों के बीच जोरदार संघर्ष और दहाड़ों की आवाजें सुनीं। सूचना मिलते ही गश्ती दल मौके पर पहुंचा और क्षेत्र की सघन तलाशी शुरू की गई। तलाशी के दौरान एक बाघ का शव बरामद हुआ।

    बाघ के सभी अंग सुरक्षित

    वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मौके पर किए गए प्राथमिक परीक्षण में बाघ के शरीर पर गहरे हमले के निशान मिले हैं। हालांकि शव के सभी अंग सुरक्षित पाए गए हैं, जिससे शिकार की आशंका फिलहाल नहीं जताई जा रही। वन विभाग का मानना है कि क्षेत्रीय वर्चस्व की लड़ाई में यह घटना हुई होगी।

    घटनास्थल की घेराबंदी

    घटनास्थल को पूरी तरह घेराबंद कर दिया गया है। साथ ही मामले की विस्तृत जांच के लिए हाथी गश्ती दल, डॉग स्क्वाड और मेटल डिटेक्टर टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। अधिकारियों के मुताबिक आगे की कार्रवाई राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) की गाइडलाइन और एसओपी के तहत की जा रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बांधवगढ़ रिजर्व में हथनी ‘गायत्री’ की संदिग्ध मौत, एन्थ्रेक्स की आशंका से मचा हड़कंप