Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बालाघाट में इंसानियत शर्मसार: अविवाहित बेटी की प्रसूति छिपाने नवजात को गोबर में जिंदा दफनाया, नाना ने खाया जहर; हालत गंभीर

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 04:54 PM (IST)

    बालाघाट में एक अविवाहित बेटी की प्रसूति छिपाने के लिए नवजात को गोबर के ढेर में दफना दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के खुलासे के बाद नवजात के नान ...और पढ़ें

    नवजात को जिंदा दफनाया (प्रतीकात्मक चित्र)

    नवजात को जिंदा दफनाया (प्रतीकात्मक चित्र)

    HighLights

    1. अविवाहित बेटी की प्रसूति छिपाने नवजात को गोबर में दफनाया गया।

    2. ग्रामीणों के संदेह पर गोबर के ढेर से मिला नवजात शव।

    3. घटना के बाद नाना ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास।

    डिजिटल डेस्क, जबलपुर। प्रदेश के बालाघाट जिले में इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। वारासिवनी थाना क्षेत्र के एक गांव में अविवाहित बेटी की प्रसूति की बात छिपाने के लिए नवजात को गोबर के ढेर में जिंदा दफना दिया गया। घटना के बाद नवजात के नाना द्वारा कीटनाशक पीकर आत्महत्या की कोशिश करने की बात भी सामने आई है। बुजुर्ग को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    ग्रामीणों को हुआ संदेह

    पुलिस के अनुसार, घटना शुक्रवार रात की है, जब गांव के कुछ लोगों को रात में एक नवजात शिशु के रोने की आवाज सुनाई दी। ग्रामीणों ने परिवार से इस बारे में पूछताछ की, लेकिन वे टालमटोल करने लगे। संतोषजनक जवाब न मिलने पर ग्रामीणों को संदेह हुआ।

    पंचायत में हुआ खुलासा

    इसके बाद गांव के सरपंच ने पंचायत बुलाकर परिवार से पूछताछ की। इसी दौरान गांव में कार्यरत आशा कार्यकर्ता ने जानकारी दी कि परिवार की अविवाहित बेटी ने एक बच्चे को जन्म दिया था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस, नायब तहसीलदार और मेडिकल टीम गांव में पहुंची।

    गोबर के ढेर से बरामद हुआ नवजात का शव

    पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में गोबर के ढेर को हटाकर नवजात के शव को बाहर निकाला गया। पुलिस के मुताबिक, नवजात के मुंह और गर्दन पर कपड़ा बंधा हुआ था। प्रथमदृष्टया मामले को बेहद गंभीर मानते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। नवजात की मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।

    खबरें और भी

    नाना ने पीया कीटनाशक

    वारासिवनी एसडीओपी अभिषेक चौधरी के अनुसार, घटना का खुलासा होने के बाद लड़की के पिता ने कथित तौर पर कीटनाशक का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

    यह भी पढ़ें- दूसरी बार भी बेटी जन्मी तो मां बनी जल्लाद, पांच दिन की नवजात को ड्रम में डुबोकर मार डाला...सीधी में हृदयविदारक वारदात

    पुलिस ने फिलहाल आकस्मिक मृत्यु का प्रकरण दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले में परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों से पूछताछ कर घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है।