विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फर्स्ट AC कोच में चूहे ने बुजुर्ग यात्री की नाक पर काटा, दिल्ली-मथुरा से गुजर गई ट्रेन; 4 घंटे बाद आगरा में मिला इलाज

Published: Mon, 24 Aug 2026 09:05 PM (IST)Updated: Mon, 24 Aug 2026 09:24 PM (IST)

चंडीगढ़ से इंदौर आ रही ऊना हिमाचल-इंदौर एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग यात्री को चूहे ...और पढ़ें

बुजुर्ग यात्री को शिकायत करने के चार घंटे बाद मिली मदद, एसी कोच में चूहा घूमता नजर आया।

बुजुर्ग यात्री को शिकायत करने के चार घंटे बाद मिली मदद, एसी कोच में चूहा घूमता नजर आया।

HighLights

  1. ऊना-इंदौर ट्रेन के एसी कोच में बुजुर्ग को चूहे ने काटा।

  2. चार घंटे बाद आगरा में मिला इलाज, रेलवे की लापरवाही उजागर।

  3. परिवार ने रेल मंत्री को टैग कर ऑनलाइन शिकायत की।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। रेलवे के एसी कोच की प्रीमियम सुविधा और सुरक्षा के दावों की पोल शनिवार रात खुल गई। चंडीगढ़ से इंदौर आ रहे 80 वर्षीय बुजुर्ग यात्री की नाक पर रात में चूहे ने काट लिया। घटना के बाद परिवार ने रेलवे से ऑनलाइन शिकायत कर चिकित्सकीय सहायता मांगी। इसके लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को भी टैग कर शिकायत की, फिर भी करीब चार घंटे बाद आगरा पहुंचकर प्राथमिक उपचार मिल पाया। इस दौरान परिवार चूहे के डर से रातभर केबिन की लाइट जलाकर बैठा रहा।

घटना ऊना हिमाचल-इंदौर एक्सप्रेस में शनिवार रात को घटी। विजय करण अपने 80 वर्षीय पिता, पत्नी और दो माह की बेटी के साथ चंडीगढ़ से इंदौर आ रहे थे। उनके पिता एचपी करण सीआईएसएफ के रिटायर्ड असिस्टेंट कमांडेंट हैं। शनिवार शाम करीब 4.20 बजे वह परिवार के साथ ट्रेन में सवार हुए। उनकी बर्थ फर्स्ट एसी क्लास में कोच एच-1 के ए कैबिन में दो, तीन और चार नंबर थी।

सोते समय अचानक चीखे बुजुर्ग

विजय ने बताया कि रात करीब 10 बजे जब सो रहे थे, तभी उनके पिता अचानक चीखे। उन्होंने कहा कि उनकी नाक पर चूहे ने काट लिया है। तुरंत लाइट जलाकर देखा तो पिता की नाक से खून बह रहा था। उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत अटेंडेंट से की, लेकिन उसने कुछ नहीं किया। सभी सहायता का इंतजार करते रहे।

rat in AC coach 21415

दिल्ली सहित तीन बड़े स्टेशन गुजरे, नहीं मिली मदद

रेलवे में लापरवाही की हद को इस बात से समझा जा सकता है कि 10 बजे जब घटना हुई, तब ट्रेन दिल्ली के करीब थी, तुरंत शिकायत के बाद ट्रेन 10.33 बजे दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पहुंची और 11 बजे तक रुकी। 11.26 बजे फरीदाबाद और 12.48 बजे मथुरा पहुंची, लेकिन इस बीच कहीं कोई मेडिकल सहायता नहीं मिल पाई। इसके बाद रात 1.55 बजे जब ट्रेन आगरा पहुंची तो यहां मेडिकल स्टाफ आया। उसने घाव साफ कर पट्टी की और दवा दी।

यह भी पढ़ें- गुना में तारपीन से भरा टैंकर पलटा, तेल समझ बाल्टी-कैन लेकर लूटने जुटे ग्रामीण; पुलिस ने खदेड़ा

शिकायत एक्स पोस्ट पर किए जाने के बाद मामले की जानकारी मिली। यात्री को ट्रेन में प्राथमिक उपचार दिया था। ट्रेन के रवाना होने से पहले उसमें तय नियमों के अनुसार चूहारोधी उपाय किए गए थे। यह संभव है कि रास्ते में कहीं कोच का दरवाजा खुला रहने से चूहा घुस गया हो।
- मुकेश कुमार, जनसंपर्क अधिकारी, पश्चिम रेलवे, रतलाम मंडल