देवास में DJ की धुन पर नाच रहे श्रद्धालु की अचानक मौत, भोलेनाथ की सवारी से पहले दुखद घटना
देवास के अमोना में भगवान भोलेनाथ की सवारी की तैयारी के दौरान भजनों पर नाचते हुए एक श्रद्धालु गोपाल प्रजापति ...और पढ़ें

श्रद्धालु की मौत। (इनसेट- मृतक गोपाल प्रजापति)
HighLights
श्रद्धालु गोपाल प्रजापति की भजनों पर नाचते हुए मौत।
देवास के अमोना में भोलेनाथ की सवारी की तैयारी थी।
प्रारंभिक जांच में हृदयाघात से मौत की आशंका जताई गई।
डिजिटल डेस्क, इंदौर। देवास के अमोना क्षेत्र में भगवान भोलेनाथ की सवारी की तैयारियों के बीच उस समय मातम छा गया, जब भजनों की धुन पर नाच रहे एक श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ गई। नृत्य करते-करते उन्हें चक्कर आया और वे जमीन पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें संभाला और स्वजन को सूचना दी। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
घटना सोमवार रात की है। मृतक की पहचान अमोना निवासी गोपाल प्रजापति के रूप में हुई है। मंगलवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया।
भजनों पर नाचते समय अचानक बिगड़ी तबीयत
प्रत्यक्षदर्शी अनिल ठाकुर के अनुसार अमोना स्थित महादेव मंदिर से भगवान भोलेनाथ की सवारी निकालने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान श्रद्धालु भजनों और डीजे की धुन पर नृत्य कर रहे थे। गोपाल भी उत्साह के साथ नाच रहे थे, तभी अचानक उन्हें चक्कर आया और वे बेसुध होकर नीचे गिर पड़े।
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने उन्हें संभाला और स्वजन को सूचना दी। इसके बाद गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।
यह भी पढ़ें- फर्स्ट AC कोच में चूहे ने बुजुर्ग यात्री की नाक पर काटा, दिल्ली-मथुरा से गुजर गई ट्रेन; 4 घंटे बाद आगरा में मिला इलाज
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
जिला अस्पताल के आरएमओ डॉ. अजय पटेल ने बताया कि मंगलवार को गोपाल का पोस्टमार्टम किया गया। शुरुआती जांच में हृदयाघात से मौत होने की आशंका सामने आई है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम की विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
