Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आलीराजपुर में कुएं में गिरा तेंदुआ, गांव में मचा हड़कंप; वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू किया

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 06:15 PM (IST)

    आलीराजपुर के कवटू गांव में एक तेंदुआ खुले कुएं में गिर गया, जिससे हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तेंदुए को सुरक्षित बाहर न ...और पढ़ें

    वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकाला।

    वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकाला।

    HighLights

    1. कवटू गांव में तेंदुआ खुले कुएं में गिरा मिला, लगी ग्रामीणों की भीड़।

    2. वन विभाग ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू कर तेंदुए को सुरक्षित निकाला।

    3. इलाके में पहले भी नजर आ चुके तेंदुए, ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील।

    डिजिटल डेस्क, इंदौर। आलीराजपुर जिले की ग्राम पंचायत कवटू में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ रिहायशी इलाके में बने खुले कुएं में गिरा मिला। कुएं में तेंदुए को देखकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

    शिकार के चक्कर में पहुंचा था गांव के पास

    ग्रामीण राकेश के मुताबिक, तेंदुआ रविवार रात जंगल से भटककर गांव की ओर आ गया था। बताया जा रहा है कि उसने एक मकान के पास मुर्गे का शिकार किया। इसके बाद भागते समय वह अपना संतुलन खो बैठा और पास स्थित खुले कुएं में जा गिरा।

    रात के समय किसी को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। सोमवार सुबह ग्रामीणों की नजर कुएं के अंदर तेंदुए पर पड़ी तो मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने बिना किसी जोखिम के तत्काल वन विभाग को सूचना दी।

    यह भी पढ़ें- रतलाम में होमगार्ड पर हमला कर बाल सुधार गृह से भागे सात बाल अपचारी, छह को पकड़ा; एक की तलाश जारी

    वन विभाग ने सुरक्षित बाहर निकाला

    सूचना मिलते ही जोबट वन परिक्षेत्राधिकारी सुनील मुजाल्दे टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वनकर्मियों ने पूरी सावधानी के साथ रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद तेंदुए को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया गया।

    खबरें और भी

    वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, तेंदुए को फिलहाल सुरक्षित रखा गया है। उच्च अधिकारियों से निर्देश मिलने के बाद उसे उसके प्राकृतिक आवास वाले जंगल में छोड़ने की कार्रवाई की जाएगी।

    ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील

    वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में पहले भी तेंदुओं की मौजूदगी सामने आ चुकी है और इनके द्वारा लोगों पर हमला किए जाने की घटनाएं भी हुई हैं। ऐसे में ग्रामीण जंगल से सटे इलाकों में विशेष सावधानी बरतें और रात के समय अकेले बाहर निकलने से बचें।