विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

‘लेके पहला-पहला प्यार...’ पर थिरकीं श्योपुर कलेक्टर, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो; लोग कर रहे जमकर सराहना

Published: Sun, 30 Aug 2026 12:00 AM (IST)

श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का 'लेके पहला-पहला प्यार' गाने पर डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनकी ...और पढ़ें

श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा (सौजन्य- सोशल मीडिया)

श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा (सौजन्य- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. कलेक्टर शीला दाहिमा का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

  2. पुराने सदाबहार गीत 'लेके पहला-पहला प्यार' पर किए डांस स्टेप्स।

  3. लोग उनके सहज और कलात्मक अंदाज की कर रहे सराहना।

डिजिटल डेस्क, श्योपुर। श्योपुर की कलेक्टर शीला दाहिमा एक बार फिर अपने अलग अंदाज को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। कुछ दिन पहले मेला मैदान के मंच से अपनी गायकी का हुनर दिखाने के बाद अब उनका एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस बार कलेक्टर शीला दाहिमा 1956 में रिलीज हुई फिल्म ‘सीआईडी’ के लोकप्रिय गीत ‘लेके पहला-पहला प्यार...’ पर डांस करती नजर आ रही हैं।

वीडियो में दिखाया डांस का हुनर

वायरल वीडियो में कलेक्टर शीला दाहिमा पुराने दौर के इस सदाबहार गीत पर पूरे उत्साह के साथ डांस करती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने गाने की धुन के साथ एक के बाद एक कई डांस स्टेप्स किए।

वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद यूजर्स की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। लोग कमेंट कर लेडी कलेक्टर के इस सहज और कलात्मक अंदाज की तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने उनकी गायकी के बाद अब डांसिंग टैलेंट की भी सराहना की है।

2015 बैच की आईएएस अधिकारी हैं शीला दाहिमा

यहां पर यह बता दें कि शीला दाहिमा 2015 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। उन्हें इसी वर्ष अप्रैल में श्योपुर कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इससे पहले वह मप्र शासन के सहकारिता विभाग में उप सचिव के पद पर कार्यरत थीं। वह राज्य सेवा से प्रमोट होकर आईएएस बनी हैं। 

यह भी पढ़ें- कूनो में फिर बढ़ी चिंता: एक सप्ताह से लापता निर्वा का नहीं मिला सुराग, 100 से ज्यादा वनकर्मी सर्चिंग में जुटे

प्रशासनिक जिम्मेदारियों के साथ अपने सहज और कला-प्रेमी अंदाज के कारण कलेक्टर शीला दाहिमा का यह वीडियो अब सोशल मीडिया यूजर्स के बीच खासा पसंद किया जा रहा है।