Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ग्वालियर में छात्राओं ने दिखाई बहादुरी: मोबाइल झपटमार को दौड़कर पकड़ा, बीच सड़क लगाई जमकर क्लास; Video वायरल

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 09:00 PM (IST)

    ग्वालियर के फूलबाग में दो छात्राओं ने मोबाइल छीनकर भाग रहे झपटमार को पीछा कर पकड़ लिया। उन्होंने बीच चौराहे पर उसे फटकारा, जिसका वीडियो वायरल हो रहा ह ...और पढ़ें

    मोबाइल स्नैचर को कोचिंग छात्रा ने पकड़ा। (वीडियो ग्रैब)

    मोबाइल स्नैचर को कोचिंग छात्रा ने पकड़ा। (वीडियो ग्रैब)

    HighLights

    1. दो छात्राओं ने मोबाइल झपटमार को पीछा कर पकड़ा।

    2. बीच चौराहे पर आरोपी को फटकारा, वीडियो वायरल हुआ।

    3. छात्राओं की बहादुरी की सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ।

    डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। शहर के फूलबाग इलाके में दो छात्राओं की हिम्मत और सूझबूझ ने एक मोबाइल झपटमार के मंसूबों पर पानी फेर दिया। कोचिंग से घर लौट रही एक छात्रा का मोबाइल छीनकर भाग रहे युवक को दोनों छात्राओं ने पीछा कर पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने आरोपित को बीच चौराहे पर ही घेर लिया और जमकर खरी-खोटी सुनाई। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    मोबाइल छीना और दौड़ पड़ा आरोपित

    जानकारी के मुताबिक, दोनों छात्राएं कोचिंग क्लास खत्म करने के बाद घर लौट रही थीं। वे जैसे ही फूलबाग चौराहे के पास पहुंचीं, तभी एक युवक उनके करीब आया और मौका पाकर एक छात्रा के हाथ से मोबाइल झपट लिया। मोबाइल छीनने के बाद आरोपित तेजी से भागने लगा।

    आरोपी को शायद उम्मीद थी कि छात्राएं डरकर पीछे हट जाएंगी, लेकिन दोनों ने बिना घबराए उसका पीछा शुरू कर दिया।

    छात्राओं ने कुछ दूरी पर ही दबोचा

    मोबाइल छीनकर भाग रहे युवक के पीछे दोनों छात्राएं दौड़ीं और कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया। इसके बाद छात्राओं ने आरोपित को मौके पर ही घेर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों ने आरोपित को फटकार लगाई और उसकी धुनाई भी की।

    खुद को लोगों से घिरा देखकर आरोपित हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा। वह छात्राओं से छोड़ देने की गुहार लगाता नजर आया। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

    यह भी पढ़ें- साइबर ठगों का नया पैंतरा: अब मुख्य हैंडलर खुद ही चला रहे हैं बैंक खाते, पुलिस को चकमा देने की नई चाल

    वीडियो वायरल, बहादुरी की हो रही तारीफ

    पूरे घटनाक्रम को किसी प्रत्यक्षदर्शी ने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो अब इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। वीडियो में छात्राएं आरोपित को पकड़कर फटकार लगाती नजर आ रही हैं।

    खबरें और भी

    घटना के बाद इंटरनेट मीडिया यूजर्स छात्राओं के साहस की सराहना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि छात्राओं ने घबराने के बजाय जिस तरह तुरंत कार्रवाई की, वह दूसरों के लिए भी मिसाल है।