दतिया विधायक घनश्याम सिंह का बड़ा आरोप, DIG व जिला पंचायत CEO ने की थी उपचुनाव प्रभावित करने की कोशिश
दतिया के नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह ने डीआईजी असित यादव और जिला पंचायत सीईओ अक्षय तेम्रवाल पर उपचुनाव प्रभावित करने के गंभीर आरोप लगाए ह ...और पढ़ें

दतिया विधायक घनश्याम सिंह (फाइल फोटो)
HighLights
विधायक घनश्याम सिंह ने डीआईजी असित यादव पर आरोप लगाए।
सीईओ अक्षय तेम्रवाल पर उपचुनाव प्रभावित करने का आरोप।
उपचुनाव में प्रशासनिक तंत्र पर दबाव का दावा किया।
डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। दतिया विधानसभा उपचुनाव में नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह के एक बयान से सियासी हलचल तेज हो गई है। एक सम्मान समारोह के दौरान दिए गए भाषण का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें विधायक ने ग्वालियर रेंज के डीआइजी असित यादव और जिला पंचायत दतिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अक्षय तेम्रवाल पर चुनाव को प्रभावित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि, उनके इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
वीडियो में घनश्याम सिंह कहते नजर आ रहे हैं कि उपचुनाव के दौरान प्रशासनिक तंत्र पर सरकार की ओर से दबाव था। हालांकि, उनके अनुसार दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े और पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने निष्पक्षता के साथ चुनाव कराया और किसी तरह की अनियमितता को बढ़ावा नहीं दिया।
नए थाना प्रभारियों की नियुक्ति पर भी सवाल
विधायक ने आरोप लगाया कि उपचुनाव के बीच दतिया में जिन नए थाना प्रभारियों और टीआई की पदस्थापना की गई, उनमें से अधिकांश भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थक थे। उन्होंने दावा किया कि इन अधिकारियों ने कथित तौर पर निष्पक्ष तरीके से काम नहीं किया।
घनश्याम सिंह के मुताबिक, वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी के कारण इन पुलिस अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया में अधिक हस्तक्षेप का अवसर नहीं मिल सका। उन्होंने यह भी कहा कि वह एक वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ भी आरोप लगाएंगे और जरूरत पड़ने पर अदालत में भी उसका नाम लेने से पीछे नहीं हटेंगे।
खबरें और भी
DIG पर लगाया विशेष व्यवस्था का आरोप
विधायक ने अपने भाषण में ग्वालियर रेंज के डीआइजी असित यादव का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि वह चुनाव के दौरान दतिया आए थे और उन्हें कथित तौर पर विशेष व्यवस्था करने की खुली छूट दी गई थी।
उन्होंने दावा किया कि भिंड, मुरैना सहित अन्य जिलों से पुलिस अधिकारियों को बुलाकर करीब 15 से 20 अधिकारियों की टीम तैयार की गई थी। विधायक के अनुसार, इस टीम की कथित योजना दोपहर तीन बजे के बाद कुछ मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने की थी।
यह भी पढ़ें- सिंगरौली से शहडोल तक बदलेगी तस्वीर! MP के 10 शहरों में एयरपोर्ट विकसित करने की तैयारी
'15-20 बूथों पर प्रयास किए गए'
घनश्याम सिंह ने आरोप लगाया कि करीब 15 से 20 मतदान केंद्रों पर इस तरह के प्रयास किए गए। उन्होंने दावा किया कि कुछ लोग काले शीशे लगी गाड़ियों से मतदान केंद्रों तक पहुंचे थे।
हालांकि, विधायक के अनुसार तत्कालीन कलेक्टर और एसपी ने इन गतिविधियों पर नजर रखी और प्रशासन की ओर से स्पष्ट कर दिया था कि किसी भी तरह की अवैध कार्रवाई में सहयोग नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस मतदान केंद्र से शिकायत मिलेगी, वहां तत्काल अतिरिक्त पुलिस बल और सेक्टर अधिकारियों को भेजा जाएगा।