Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सब्जी के लिए तेल मंगाया, लिव-इन पार्टनर ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया...छतरपुर में सनसनीखेज वारदात

    Updated: Tue, 02 Jun 2026 10:49 PM (IST)

    छतरपुर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही एक युवती को उसके साथी ने घरेलू विवाद के बाद पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी युवती ने 16 दिन बाद ग्व ...और पढ़ें

    युवती को जलाया (प्रतीकात्मक चित्र)

    युवती को जलाया (प्रतीकात्मक चित्र)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। छतरपुर जिले में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही एक युवती की दर्दनाक मौत ने सभी को झकझोर दिया है। मामूली घरेलू विवाद के बाद युवक ने कथित रूप से अपनी साथी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी युवती ने 16 दिन तक जिंदगी की जंग लड़ने के बाद मंगलवार को ग्वालियर के अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

    जानकारी के मुताबिक छतरपुर जिले के चंदला क्षेत्र में रहने वाली पुष्पा और मनोज कुशवाह पिछले चार वर्षों से लिव-इन रिलेशनशिप में साथ रह रहे थे। पुलिस के अनुसार, 17 मई को पुष्पा ने मनोज से सब्जी बनाने के लिए खाने का तेल लाने को कहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।

    आरोप है कि विवाद के बाद मनोज बाजार से खाद्य तेल लाने के बजाय बोतल में पेट्रोल भरकर ले आया। इसके बाद उसने पुष्पा पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग की लपटों में घिरी पुष्पा गंभीर रूप से झुलस गई।

    घटना के बाद मनोज घायल पुष्पा को ग्वालियर स्थित जयारोग्य अस्पताल में छोड़कर फरार हो गया। मामले की जानकारी मिलने पर पीड़िता के स्वजन ने चंदला थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

    खबरें और भी

    करीब 16 दिनों तक अस्पताल में उपचार के दौरान जिंदगी और मौत से जूझने के बाद मंगलवार को पुष्पा ने दम तोड़ दिया। युवती की मौत के बाद पुलिस ने प्रकरण में हत्या की धारा जोड़ते हुए मामले की जांच तेज कर दी है।

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आरोपित के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- छतरपुर: बेटी को गाली देने पर आपा खो बैठी पत्नी, डंडे से हमला कर ली पति की जान; खुद पहुंची थाने