Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    छतरपुर: बेटी को गाली देने पर आपा खो बैठी पत्नी, डंडे से हमला कर ली पति की जान; खुद पहुंची थाने

    Updated: Tue, 02 Jun 2026 08:26 PM (IST)

    छतरपुर की शिवनगर कॉलोनी में पत्नी ने बेटी को गाली देने पर पति की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। लंबे समय से चल रहे विवाद के बाद, पत्नी ने स्वयं थाने पहुंच ...और पढ़ें

    डंडे से पीट-पीटकर हत्या (प्रतीकात्मक चित्र)

    डंडे से पीट-पीटकर हत्या (प्रतीकात्मक चित्र)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। छतरपुर शहर की शिवनगर कॉलोनी में सोमवार को एक घरेलू विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पत्नी ने अपने पति पर डंडे से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपित महिला स्वयं थाने पहुंची और पुलिस को पूरी जानकारी दी।

    ससुराल में रह रहा था युवक

    पुलिस के अनुसार, 30 वर्षीय दीनदयाल कुशवाहा मूल रूप से गुलगंज का निवासी था। उसकी शादी करीब 12 वर्ष पहले नीलम से हुई थी। वर्तमान में वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ शिवनगर कॉलोनी स्थित ससुराल में रह रहा था। दंपती के दो बच्चे हैं, जिनमें छह वर्ष की बेटी और चार वर्ष का बेटा शामिल हैं। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और मामला तलाक तक पहुंच चुका था।

    बेटी को गाली देने पर भड़की पत्नी

    प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सोमवार को दीनदयाल घर पहुंचा और किसी बात को लेकर अपनी बेटी को अपशब्द कहने लगा। इसी बात पर पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि गुस्से में पत्नी ने डंडे से पति पर हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से दीनदयाल की मौत हो गई।

    घटना के बाद नीलम सीधे सिविल लाइन थाने पहुंची और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

    सिविल लाइन थाना प्रभारी आशुतोष श्रोत्रिय ने बताया कि महिला ने पति पर हमला करने की बात स्वीकार की है। प्रारंभिक जांच में सिर पर गंभीर चोट लगने से मौत होने की बात सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- शिवपुरी में पालतू बिल्ली के पंजे की खरोंच बनी जानलेवा, रेबीज से 13 वर्षीय बच्चे की मौत