विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सागर शराब कांड में 28वीं मौत, 150 से ज्यादा अस्पताल में; संदिग्ध शराब को पहले मिल चुकी थी ‘क्लीनचिट’

Published: Tue, 08 Sep 2026 09:31 PM (IST)

मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है, जबकि ...और पढ़ें

-प्रतीकात्मक चित्र।

-प्रतीकात्मक चित्र।

HighLights

  1. प्रभावित क्षेत्रों में बंद हुईं शराब दुकानें फिर से खुल गईं।

  2. केवल बॉम्बे व्हिस्की और सागर गोल्ड की बिक्री प्रतिबंधित।

  3. अस्पताल में भर्ती 13 लोगों की हालत अभी भी चिंताजनक।

डिजिटल डेस्क, सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा तहसील मुख्यालय से सटे आठ गांवों में जहरीली शराब पीने वाले लोगों की मौत का सिलसिला जारी है। मंगलवार को तीन और लोगों की मौत हुई। इनको मिलाकर मरने वालों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है। इस बीच प्रभावित क्षेत्रों में उन सात शराब की दुकानों को फिर से खोलने का आदेश हो जारी हो गया है, जिन्हें मौतों के बाद बंद करा दिया गया था। हालांकि आदेश में कहा गया है कि जिले में केवल संदिग्ध बॉम्बे व्हिस्की और सागर गोल्ड ब्रांड की देसी शराब की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी।

150 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, 13 आईसीयू में

मंगलवार को छापरी, घूरमार और रिछवार सानौधा गांव के एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। करीब 13 लोग बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की आईसीयू में जीवन और मौत के बीच जूझ रहे हैं। जबकि डेढ़ सौ से अधिक लोग भर्ती हैं। हालांकि कुछ लोगों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई है। इस बीच, प्रारंभिक जांच में संदिग्ध शराब किसी अधिकृत डिस्टिलरी से तैयार होकर बाजार में आने की पुष्टि नहीं हुई है।

अधिकारियों का कहना है कि यदि डिस्टिलरी स्तर पर तैयार शराब में गड़बड़ी होती तो उसका असर संभाग के अन्य क्षेत्रों में भी दिखाई देता। फिलहाल जांच का फोकस शराब की पैकेजिंग और उसमें मिलावट के स्तर पर है।

शराब जांच के लिए तीन टीमें गठित

शराब की जांच के लिए तीन टीमें गठित की हैं। पिछले दो दिनों में शराब दुकानों, आरोपितों के कब्जे, फैक्ट्री सहित अन्य स्थानों से शराब के करीब 80 नमूने लिए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि नकली शराब की बोतल का ढक्कन ढीला होने और शराब का रंग सामान्य से अलग होता है।

यह भी पढ़ें- ‘दवा जहरीली, शराब जहरीली, पानी जहरीला… कहां है जवाबदेही?’ सागर शराब कांड पर राहुल गांधी का तीखा हमला; बोले- MP में सबसे भ्रष्ट सरकार

शिकायतों पर क्लीनचिट भारी पड़ी

पिछले महीने एक शराब ठेकेदार ने बॉम्बे व्हिस्की की नकली बोतल देकर उसके मिलावटी होने की आशंका जताई थी। 10-12 दिन उसे रखे रहने के बाद सहायक आबकारी आयुक्त ने उसे जांच के लिए वेयर हाउस भेजा। बताया गया है कि एडीओ मंजूषा सोनी ने करीब एक घंटे में केवल बैच नंबर का मिलान कर शराब को पीने योग्य बताते हुए रिपोर्ट भेज दी।

अब इसी ब्रांड की शराब से बंडा में मौतों के बाद क्लीनचिट पर सवाल है। शराब ठेकेदारों का कहना है मंजूषा सोनी 20-22 साल से सागर में ही कार्यरत हैं।