विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नेपाल आपदा में फंसे लोगों की मदद के लिए MP सरकार का बड़ा कदम, दिल्ली में बनाया कंट्रोल रूम; हेल्पलाइन नंबर जारी

Published: Thu, 27 Aug 2026 02:33 PM (IST)

मध्य प्रदेश सरकार ने नेपाल में बाढ़ से उपजे संकट में फंसे प्रदेशवासियों की मदद के लिए नई दिल्ली स्थित ...और पढ़ें

नेपाल में भीषण बाढ़। (फाइल फोटो)

नेपाल में भीषण बाढ़। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. नेपाल बाढ़ में फंसे मध्य प्रदेशवासियों की मदद हेतु कंट्रोल रूम।

  2. दिल्ली स्थित मध्य प्रदेश भवन में विशेष कंट्रोल रूम स्थापित।

  3. हेल्पलाइन, व्हाट्सएप, ईमेल से मिलेगी त्वरित सहायता।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। पड़ोसी देश नेपाल में फ्लैश फ्लड से उपजे गंभीर संकट के बीच मध्य प्रदेश सरकार ने वहां फंसे प्रदेशवासियों की मदद के लिए विशेष व्यवस्था की है। नेपाल में फंसे नागरिकों की सुरक्षित वापसी, राहत और उनके परिजनों तक जरूरी जानकारी पहुंचाने के लिए नई दिल्ली स्थित मध्य प्रदेश भवन में विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।

सरकार का फोकस नेपाल में फंसे प्रत्येक मध्य प्रदेशवासी तक हर संभव सहायता पहुंचाने के साथ-साथ प्रदेश में मौजूद उनके परिजनों की चिंता दूर करने पर है। कंट्रोल रूम के जरिए प्रभावित लोगों से संपर्क स्थापित करने और उनकी जरूरतों की जानकारी जुटाने का काम किया जाएगा।

नेपाल प्रशासन और राहत एजेंसियों से समन्वय

प्राकृतिक आपदा के कारण नेपाल के कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। ऐसे में मध्य प्रदेश भवन में बनाए गए कंट्रोल रूम से नेपाल प्रशासन और वहां सक्रिय राहत एवं बचाव एजेंसियों के साथ समन्वय किया जाएगा। जरूरत के मुताबिक फंसे लोगों को राहत, रेस्क्यू और अन्य जरूरी सहायता उपलब्ध कराने की कोशिश की जाएगी।

यह भी पढ़ें- नेपाल में तबाही के बीच 176 शव मिले, 33 घायल, 3,318 जवानों ने संभाला मोर्चा

हेल्पलाइन, व्हाट्सएप और ईमेल से मिलेगी मदद

नेपाल में फंसे मध्य प्रदेश के नागरिक या उनके परिजन किसी भी तरह की सहायता, रेस्क्यू या जानकारी के लिए कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं। सरकार ने त्वरित सहायता के लिए फोन, व्हाट्सएप और ईमेल की सुविधा उपलब्ध कराई है, जिन पर संपर्क कर आप जरूरी मदद ले सकते हैं। 

हेल्पलाइन नंबर: 011-26772005
व्हाट्सएप: 9818963273
ईमेल: [email protected]