Ladli Behna Yojana: लाडली बहनों के खातों में बरसा धन, CM ने जारी की योजना की 37वीं किश्त, सुनाई मीनाक्षी के नामांकन रद होने की कहानी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की 37वीं किश्त में 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं के खातों में 1835 करोड़ रुपये अंतरित किए, इसे महिला सशक्त ...और पढ़ें

केसली में कार्यक्रम के दौरान लाड़ली बहनों को संबोधित करते सीएम डॉ. मोहन यादव।
HighLights
लाड़ली बहना योजना की 37वीं किश्त में 1835 करोड़ रुपये जारी।
सीएम ने योजना को महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम बताया।
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द होने पर साधा निशाना।
डिजिटल डेस्क, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को सागर जिले के केसली में आयोजित लाड़ली बहना योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने एक करोड़ 25 लाख से अधिक हितग्राही महिलाओं के बैंक खातों में 1835 करोड़ रुपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की। इसके साथ ही योजना की 37वीं किश्त के रूप में प्रत्येक पात्र महिला के खाते में 1500 रुपये पहुंच गए।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना योजना को महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम बताते हुए कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सम्मान और आत्मनिर्भरता के लिए लगातार कार्य कर रही है।
राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पर हमला
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हाल ही में मध्य प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पत्र निरस्त होने के मुद्दे को भी उठाया। उन्होंने कहा कि तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार थी। वहां की एक कांग्रेसी नेत्री ने अपने ही पार्टी के नेता पर दुष्कर्म के गंभीर आरोप लगाए।
थाने में उसकी रिपोर्ट तक नहीं लिखी गई। उस समय तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी की प्रभारी मीनाक्षी नटराजन थीं। पीड़ित महिला इनके पास भी गई लेकिन कोई मदद नहीं मिली। इसके बाद महिला कोर्ट पहुंची। वहां से मीनाक्षी नटराजन को भी नोटिस जारी हुआ। उन्होंने उस नोटिस का जबाव भी दिया। लेकिन नामांकन पत्र में कांग्रेस के लोगों ने यह बात छिपा ली, ताकि उनकी पोल न खुल जाए। प्रदेश भर में बदनामी न हो जाए।
खुद को राज्यसभा का उम्मीदवार मान रहे पार्टी के बचे खुचे लोग भी आगे आ गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव अधिकारी के सामने असत्य जानकारी देंगे तो आवेदन तो निरस्त होगा ही।
लाड़ली बहना योजना के विरोध का भी लगाया आरोप
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर लाड़ली बहना योजना का विरोध करने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के हितों के लिए प्रतिबद्ध है, जबकि विपक्ष ने इस योजना का लगातार विरोध किया है। उन्होंने महिलाओं से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने और विकास कार्यों का समर्थन करने की अपील भी की।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- भोपाल में BU के कुलपति को छुट्टी पर भेजा, 33 घंटे बाद मंत्री के आश्वासन पर ABVP का धरना खत्म
महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि लाड़ली बहना योजना केवल आर्थिक सहायता का कार्यक्रम नहीं, बल्कि महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का अभियान है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार भविष्य में भी महिलाओं के हित में नई योजनाएं और सुविधाएं उपलब्ध कराती रहेगी।