Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भोपाल में BU के कुलपति को छुट्टी पर भेजा, 33 घंटे बाद मंत्री के आश्वासन पर ABVP का धरना खत्म

    Updated: Sat, 13 Jun 2026 03:14 AM (IST)

    भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में एबीवीपी का 33 घंटे चला धरना उच्च शिक्षा मंत्री के आश्वासन पर समाप्त हो गया। कुलपति को 15 दिन के अवकाश पर भेज दिया ...और पढ़ें

    बीयू में एबीवीपी के नेतृत्व में धरने पर बैठे विद्यार्थी।

    बीयू में एबीवीपी के नेतृत्व में धरने पर बैठे विद्यार्थी।

    HighLights

    1. एबीवीपी का 33 घंटे चला धरना समाप्त।

    2. उच्च शिक्षा मंत्री के आश्वासन पर कुलपति अवकाश पर।

    3. अकादमिक, प्रशासनिक अनियमितताओं के खिलाफ था प्रदर्शन।

    डिजिटल डेस्क, भोपाल। राजधानी में स्थित बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) में अकादमिक एवं प्रशासनिक अनियमितताओं के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा कुलपति कार्यालय के समक्ष चल रहा धरना प्रदर्शन 33 घंटे बाद शुक्रवार को समाप्त हो गया।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंत्रालय में मुलाकात करने के बाद विश्वविद्यालय पहुंचे। इसके बाद कुलगुरु को अवकाश पर भेज दिया गया। हालांकि, उच्च शिक्षा विभाग ने जो आदेश निकाला, उसमें 15 दिन का अग्रिम अवकाश स्वीकृत करने की बात कही गई है।

    ये हैं मांगें

    धरना स्थल पर पहुंचे उच्च शिक्षा मंत्री को आंदोलनरत विद्यार्थियों एवं अभाविप कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए विश्वविद्यालय में व्याप्त अकादमिक एवं प्रशासनिक अनियमितताओं पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। इसमें एमबीए एवं अन्य स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लंबित परिणाम, पुनर्मूल्यांकन में विलंब, अव्यवस्थित अकादमिक कैलेंडर, पीएचडी प्रवेश परीक्षा, नर्सिंग महाविद्यालयों की लंबित प्रवेश प्रक्रिया, संबद्धता में पारदर्शिता, शिक्षकों की भर्ती, छात्रावासों की समस्याएं तथा विश्वविद्यालय की प्रशासनिक कार्यप्रणाली से जुड़े विभिन्न मुद्दे शामिल रहे।

    यह भी पढ़ें- AIIMS भोपाल में घोर लापरवाही: तीन वर्षीय बच्चे की गलत इंजेक्शन लगाने से मौत, दो नर्सिंग अधिकारियों पर केस दर्ज

    ऐसे माने प्रदर्शनकारी

    विद्यार्थी संघ की बात सुनने के बाद उच्च शिक्षा मंत्री ने आश्वासन दिया कि कुलपति को अवकाश पर भेज दिया जाएगा। देर शाम उच्च शिक्षा विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए। इस पर अभाविप ने आंदोलन स्थगित करने की घोषणा की। परिषद के प्रांत मंत्री केतन चतुर्वेदी ने कहा कि यह केवल अभाविप की नहीं, बल्कि बरकतउल्ला विश्वविद्यालय की जीत है।