Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा की हार, जिला संगठन में बदलाव और फिर आशुतोष-नरोत्तम मुलाकात... दतिया में हार के बाद MP BJP में क्या पक रहा?

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 10:06 PM (IST)

    दतिया उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी की हार के बाद जिले की सभी इकाइयां भंग कर दी गईं और नरोत्तम मिश्रा की भूमिका पर केंद्रीय संगठन को रिपोर ...और पढ़ें

    भोपाल में आशुतोष तिवारी से मिलने उनके आवास पर पहुंचे डॉ. नरोत्तम मिश्रा। (सौजन्य : इंटरनेट मीडिया)

    भोपाल में आशुतोष तिवारी से मिलने उनके आवास पर पहुंचे डॉ. नरोत्तम मिश्रा। (सौजन्य : इंटरनेट मीडिया)

    HighLights

    1. प्रदेश भाजपा ने नरोत्तम की भूमिका को लेकर केंद्रीय संगठन को भेजी रिपोर्ट

    2. आशुतोष तिवारी को संगठन बड़ी जिम्मेदारी दे सकता है केंद्रीय नेतृत्व। 

    3. नरोत्तम मिश्रा ने आशुतोष तिवारी से की एक घंटे की मुलाकात।

    राज्य ब्यूरो, भोपाल। दतिया उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी की हार की गाज जिले के पदाधिकारियों पर गिरी है। मंगलवार को जिले की सभी इकाइयां भंग कर दी गईं। पूर्व गृह मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा की भूमिका को लेकर प्रदेश भाजपा ने केंद्रीय संगठन को रिपोर्ट भेज दी है। सूत्रों का कहना है कि आशुतोष तिवारी को संगठन बड़ी जिम्मेदारी दे सकता है।

    एक घंटा तक की चर्चा

    इस बीच बुधवार को नरोत्तम मिश्रा भोपाल स्थित आशुतोष तिवारी के आवास पहुंचे। करीब एक घंटे की भेंट के बाद उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट किया कि मेरे और आशुतोष के बारे में जो भ्रामक और असत्य बातें फैलाई जा रही हैं, वे पूरी तरह निराधार हैं। राजनीति में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन परिवार, संस्कार और रिश्ते हमेशा स्थायी रहते हैं। वहीं, आशुतोष ने केवल इतना लिखा कि सौजन्य चर्चा हुई। उधर, नरोत्तम मिश्रा का शुक्रवार को नई दिल्ली जाना प्रस्तावित है। वे वहां पार्टी नेताओं से मिलकर अपनी बात रखेंगे।

    नरोत्तम को बनाया था चुनाव संचालन समिति प्रमुख

    भाजपा ने नरोत्तम मिश्रा को दतिया उपचुनाव के लिए बनाई 32 सदस्यीय चुनाव संचालन समिति का प्रमुख (अध्यक्ष) बनाया था। प्रचार के दौरान आशुतोष तिवारी के साथ भी नजर आए, मगर आरोप है कि उनके समर्थकों ने भितरघात किया। मंगलवार को समीक्षा बैठक में चुनाव में विभिन्न दायित्व संभाल रहे नेताओं ने इस बारे में अपना पक्ष रखा। भाजपा को शहर में कांग्रेस से 11 हजार वोट कम मिले। बताया जा रहा है कि 32 में से 30 पार्षदों ने पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में काम नहीं किया।

    यह भी पढ़ें- 'कोई पद लेने की नहीं इच्छा, मेरा पटाक्षेप हो गया', दतिया में भाजपा की पराजय के बाद नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान

    आशुतोष ने किसी का नाम लेकर नाराजगी नहीं जताई : नरोत्तम

    नरोत्तम मिश्रा ने पोस्ट में यह भी लिखा कि आशुतोष मेरे अनुज हैं। उनके प्रति मेरे मन में हमेशा स्नेह और आत्मीयता रही है, और आगे भी रहेगी। आशुतोष भाजपा के एक कर्मठ, समर्पित और मेहनती कार्यकर्ता हैं। वर्ष 2003 में डबरा से मैंने उन्हें एक ईमानदार कार्यकर्ता के रूप में ही देखा है। मुझे पूरा विश्वास है कि वे संगठन और जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। आशुतोष ने भी परिणाम के बाद किसी का नाम लेकर नाराजगी नहीं जताई, यह भी सभी कार्यकर्ताओं के प्रति उनके मन में सम्मान के भाव का प्रकटीकरण है।

    खबरें और भी