मध्य प्रदेश: सागर के अवैध गोदाम पर पुलिस का छापा, 22 कार्टून जिलेटिन विस्फोटक जब्त
मध्य प्रदेश के सागर जिले में पुलिस ने एक अवैध गोदाम पर छापा मारकर भारी मात्रा में जिलेटिन विस्फोटक और पिकअप वाहन जब्त किया है।

(AI से बनाई गई सांकेतिक तस्वीर)
HighLights
मुखबिर की सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई।
गोदाम में भूसे के नीचे छिपाए गए थे विस्फोटक।
डिजिटल डेस्क, सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में अवैध गोदाम से 22 कार्टून जिलेटिन विस्फोटक बरामद किया गया है। पुलिस ने मौके से विस्फोटकों के अलावा पिकअप वाहन भी जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि दुलीचंद पटेल भूसे के बीच जिलेटिन राड, डेटोनेटर सहित अन्य विस्फोटक सामग्री छिपाकर अवैध कारोबार कर रहा है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने 87 कार्टन में भरी विस्फोटक सामग्री, सुप्रीम प्लेन डेटोनेटर, पीवीसी ट्यूब एसेसरीज (के-22) की आठ पेटियां, इलेक्ट्रानिक डेटोनेटर के सात पैकेट, 22 किलोग्राम सेफ्टी फ्यूज के दो पैकेट और 42 छोटे-बड़े खुले एसटीडी/टीएलडी उपकरण जब्त किए।
गिरफ्तार रिंकू उत्तर प्रदेश के आंबेडकर नगर जिले का निवासी है। पुलिस ने रिंकू और दुलीचंद के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता, विस्फोटक अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
बता दें कि जिलेटिन एक औद्योगिक उच्च विस्फोटक है। इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से खदानों में चट्टानें तोड़ने, कुआं-सुरंग बनाने और निर्माण कार्यों में किया जाता है। दुर्घटना से अगर यह फट जाए तो आसपास भयंकर तबाही मचा सकता है।