Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मध्य प्रदेश: सागर में रेलवे ट्रैक पर फंस गया लोडेड ट्रक, QRF जवानों की तत्परता से ऐसे टला हादसा

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 08:44 AM (IST)

    मध्य प्रदेश के सागर में रेलवे ट्रैक पर फंसे एक लोडेड ट्रक को एमपी पुलिस के क्यूआरएफ जवानों ने ट्रेन आने से ठीक पहले हटाकर एक बड़ा हादसा टाल दिया। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. सागर में रेलवे ट्रैक पर लोडेड ट्रक फंसा।

    2. क्यूआरएफ जवानों ने तत्परता से ट्रक को हटाया।

    3. मालगाड़ी आने से ठीक पहले टला बड़ा हादसा।

    डिजिटल डेस्क, सागर। मध्य प्रदेश के सागर में एक लोडेड ट्रक रेलवे ट्रैक के बीच में फंस गया और इसी बीच ट्रेन के आने का सिग्नल भी हो गया। ऐसे में एमपी पुलिस की क्यूआरएफ कंपनी के जवानों की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।

    दरअसल, सागर की दसवीं बटालियन के जवान बांदकपुर मंदिर की ड्यूटी पर जा रहे थे तभी मकरोनिया गुड़ा फाटक पर माल से लदा एक ट्रक रेलवे ट्रैक बंद हो गया और फंस गया। इतने में ट्रेन के आने का सिग्नल भी हो गया। ये ट्रक स्टार्ट नहीं हो रहा था लेकिन मौके पर खड़े जवानों ने तत्काल एकजुट होकर ट्रक को धक्का मारा और ट्रैक से हटा दिया।

    माल से लदे ट्रक को हटाने के लिए जवानों ने झोंकी पूरी ताकत

    खतरा को भांपते हुए क्यूआरएफ के जवान तुरंत अपनी गाड़ी से कूदे और समय इतना कम था कि रणनीति बनाने का मौका भी नहीं था। जवानों ने भारी ट्रक को ट्रैक से हटाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी और उसे पीछे की ओर धकेल दिया।

    ट्रक के हटते ही गुजरी मालगाड़ी

    जैसे ही ट्रक ट्रैक से हटा वैसे ही एक मालगाड़ी वहां से गुजरी। ये मंजर देखकर वहां मौजूद लोगों की सांसे थम गई थीं। जवानों की इस फुर्ती और बहादुरी को देखकर ट्रक चालक फूट-फूटकर रोने लगा और उनके पैर छूने लगा। ऐसे में जवानों ने उसे प्यार से गले लगाया और उसका ढांढस बांधा।

    खबरें और भी

    इस हैरत अंगेज और साहसिक कारनामे की खबर मिलते ही पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने पूरी टीम की जमकर तारीफ की। अधिकारियों ने कहा कि QRF जवानों ने साबित कर दिया कि खाकी सिर्फ कानून का डंडा चलाना नहीं जानती, बल्कि जरूरत पड़ने पर नागरिकों के लिए ढाल बनकर खड़ी हो जाती है।

    यह भी पढ़ें: ग्वालियर में छात्राओं ने दिखाई बहादुरी: मोबाइल झपटमार को दौड़कर पकड़ा, बीच सड़क लगाई जमकर क्लास; Video वायरल