Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भोपाल में MBA छात्रों के नाम पर फर्जी खाते खोलकर 99 लाख की छात्रवृत्ति हड़पी, बैंक मैनेजर समेत कई आरोपित CBI के रडार पर

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 11:31 PM (IST)

    भोपाल में एमबीए छात्रों के नाम पर फर्जी खाते खोलकर 99 लाख रुपये की छात्रवृत्ति हड़पने के मामले में सीबीआई ने जांच शुरू कर दी है। इस धोखाधड़ी में यूको ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. भोपाल में 118 एमबीए छात्रों की छात्रवृत्ति हड़पी गई।

    2. सीबीआई ने 99 लाख रुपये के फर्जीवाड़े की जांच शुरू की।

    3. बैंक मैनेजर और कॉलेज अधिकारी मामले में आरोपित हैं।

    राज्य ब्यूरो, भोपाल। भोपाल में निजी कॉलेज द्वारा एमबीए के 118 छात्रों के नाम पर फर्जी खाते खोलकर छात्रवृत्ति के 99 लाख रुपये निकालने के मामले में पिछले माह एफआईआर दर्ज करने के बाद सीबीआई भोपाल ने जांच प्रारंभ कर दी है। जांच एजेंसी द्वारा आरोपितों को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। इसमें यूको बैंक हबीबगंज शाखा की तत्कालीन मैनेजर प्रेमा वर्म और कॉलेज के अधिकारी-कर्मचारियों को आरोपित बनाया गया है।

    यह है मामला

    यूको बैंक भोपाल के डीजीएम /जोनल हेड लोकेश कुमार द्वारा मार्च में की गई शिकायत की जांच के बाद सीबीआई ने प्रकरण कायम किया है। जांच में पता चला कि एक जनवरी 2020 से 31 अक्टूबर 2021 के दौरान, यूको बैंक की हबीबगंज शाखा में एकेडमी आफ मैनेजमेंट, भोपाल के एमबीए छात्रों की जानकारी और सहमति के बिना उनके नाम पर 118 बचत खाते खोले गए। इसके बाद, सरकार से मिली स्कॉलरशिप की राशि इन खातों में जमा कराई गई, जिसे आरोपितों ने हड़प लिया।

    बैंक मैनेजर समेत कई लोग जांच के घेरे में

    जांच में कॉलेज से जुड़े विनय मल्होत्रा, आदित्य मल्होत्रा, मनोज जैन, राम सिंह वर्मा व विनेश मेश्राम की शुरुआती भूमिका सामने आई है। सीबीआई ने प्रेमा वर्मा के साथ इन सभी को आरोपित बनाया है। इन्होंने खाते खुलवाने और उनमें अपने मोबाइल लिंक कराने, एटीएम कार्ड लेने और धोखाधड़ी से राशि निकालने का काम किया। खाता खुलवाने में फर्जी दस्तावेज और जाली हस्ताक्षरों का उपयोग किया था। बैंक ने अनिवार्य केवायसी सत्यापन नहीं कराया।

    यह भी पढ़ें- MP में लिव-इन में रहने वालों को कराना होगा रजिस्ट्रेशन, जस्टिस रंजना देसाई समिति ने CM को सौंपी UCC की रिपोर्ट

    खबरें और भी