विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

न फ्रांस, न स्विट्जरलैंड! दुनिया के बेस्ट देशों की लिस्ट में इस देश ने मारी बाजी, जानें भारत किस नंबर पर

Published: Tue, 13 Oct 2026 06:30 PM (IST)Updated: Tue, 13 Oct 2026 06:59 PM (IST)

Condé Nast Traveller ने 2026 के लिए दुनिया के बेस्ट देशों की सूची जारी की है, जो हजारों यात्रियों की रेटिंग पर आधारित है।

10 बेस्ट कंट्रीज में किस देश को मिला कौन-सा स्थान? (Picture Courtesy: Freepik)

10 बेस्ट कंट्रीज में किस देश को मिला कौन-सा स्थान? (Picture Courtesy: Freepik)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अगर आपको भी घूमने-फिरने का शौक है, तो आपको ये खबर जरूर पढ़नी चाहिए। Condé Nast Traveller ने अपने 29वें एडिशन में साल 2026 के दुनिया के बेस्ट देशों (The Best Countries in the World 2026) की लिस्ट जारी की है। 

ये लिस्ट में दुनियाभर के हजारों यात्रियों की रेटिंग के आधार पर बनाई गई है और जिस देश का नाम टॉप पर है, उसे जानकर आपको शायद ही हैरानी हो। आइए जानें इस लिस्ट में कौन-कौन से देश किस रैंकिंग पर हैं। 

कैसे तैयार की गई यह खास सूची?

इस सर्वे के लिए 1 अप्रैल से 30 जून 2026 के बीच एक ऑनलाइन वोटिंग वेबसाइट पर दुनियाभर से हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। सर्वे में होटल, रिसॉर्ट, एयरलाइंस, शहर, द्वीप और क्रूज लाइन्स जैसी अलग-अलग कैटेगोरीज को शामिल किया गया था। 

इस सर्वे में रेटिंग के 5 स्केल थे- बेस्ट, वेरी गुड, गुड, फेयर और पूअर, जिसे बाद में प्रतिशत में बदलकर एवरेज से फाइनल स्कोर निकाला गया।

ये है दुनिया का नंबर 1 देश

98.14 के स्कोर के साथ ग्रीस ने इस साल दुनिया का सबसे बेस्ट देश का खिताब अपने नाम किया है। यहां सैंटोरिनी, मायकोनोस, क्रीट, पारोस, हाइड्रा, टीनोस जैसी मशहूर जगहों पर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। इसके अलावा, ग्रीस की राजधानी एथेंस सिर्फ ऐतिहासिक धरोहर नहीं है, बल्कि एक क्रिएटिव स्पॉट भी है। यहां के खूबसूरत आर्ट गैलेरीज और शानदार होटल इसे यूरोप की सबसे कूल खूबसूरत जगहों में से एक बनाते हैं। 

टॉप 10 में कौन-कौन से देश शामिल?

इस लिस्ट में ग्रीस के बाद दूसरे स्थान पर जापान 97.01 स्कोर के साथ और तीसरे स्थान पर इटली ने 96.48 स्कोर के साथ जगह बनाई। वहीं तुर्की 94.90 स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रहा। पुर्तगाल का स्कोर 94.64, कोस्टा रिका 94.29, क्रोएशिया 94.01 और इंडोनेशिया 93.75 स्कोर के साथ आठवें स्थान पर रहा। इस लिस्ट में नौंवे स्थान पर केन्या है, जिसे 93.57 स्कोर मिले और दसवें स्थान पर थाईलैंड  93.26 स्कोर के साथ है। 

भारत की क्या है रैंकिंग?

बेस्ट देशों की इस लिस्ट में भारत को 92.11 स्कोर के साथ 17वां स्थान मिला, जो इसे ग्लोबल लेवल पर टॉप 20 देशों की लिस्ट में शामिल करता है।