विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नवरात्र के लिए IRCTC का स्पेशल टूर: 7 दिनों में करें वैष्णो देवी समेत 6 शक्तिपीठों के दर्शन, देखें पूरा शेड्यूल

Published: Tue, 01 Sep 2026 03:49 PM (IST)

आईआरसीटीसी ने शारदीय नवरात्र के लिए 'नवरात्र स्पेशल शक्तिपीठ टूर' लॉन्च किया है, जिसमें भारत के 6 प्रमुख देवी मंदिरों के दर्शन कराए जाएंगे।

IRCTC लाया शानदार 'नवरात्र स्पेशल शक्तिपीठ टूर' (Image Source: AI-Generated)

IRCTC लाया शानदार 'नवरात्र स्पेशल शक्तिपीठ टूर' (Image Source: AI-Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी इस शारदीय नवरात्र देवी मां के दर्शन कर उनका आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) आपके लिए एक बेहतरीन मौका लेकर आया है।

जी हां, आईआरसीटीसी ने खास तौर पर 'नवरात्र स्पेशल शक्तिपीठ टूर' लॉन्च किया है। मुंबई से शुरू होने वाले इस हवाई टूर में आपको उत्तर भारत के खूबसूरत पहाड़ों के बीच स्थित 6 प्रमुख देवी मंदिरों के दर्शन करने का सौभाग्य मिलेगा। आइए, डिटेल में जान लीजिए इससे जुड़ी कुछ जरूरी बातें।

IRCTC Navratri Tour Package

(Image Source: Magnific)

टूर पैकेज से जुड़ी जरूरी बातें

  • यात्रा की अवधि: 6 रातें और 7 दिन
  • यात्रा की तारीख: 11 अक्टूबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक
  • कहां-कहां घूमेंगे: चंडीगढ़, चिंतपूर्णी, कांगड़ा, धर्मशाला और कटरा
  • यात्रा का माध्यम: इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट (मुंबई से दिल्ली और वापसी में जम्मू से मुंबई)

किन-किन देवी मंदिरों के होंगे दर्शन?

इस खास आध्यात्मिक सफर में यात्रियों को माता मनसा देवी, श्री नैना देवी, माता ज्वाला जी, कांगड़ा देवी, चामुंडा देवी और माता वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाने का मौका मिलेगा।

कैसा रहेगा आपका पूरा सफर?

  • पहला दिन: आपकी यात्रा मुंबई से दिल्ली की फ्लाइट के साथ शुरू होगी। दिल्ली पहुंचने के बाद आपको बाय-रोड से चंडीगढ़ ले जाया जाएगा। रास्ते में माता मनसा देवी मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे और रात का आराम चंडीगढ़ में होगा।
  • दूसरा दिन: सुबह नाश्ते के बाद यात्री बिलासपुर में पहाड़ी पर स्थित श्री नैना देवी मंदिर जाएंगे। उसके बाद चिंतपूर्णी माता के दर्शन होंगे। रात में चिंतपूर्णी या कांगड़ा के होटल में रुकने की व्यवस्था होगी।
  • तीसरा दिन: तीसरे दिन आपको धर्मशाला ले जाया जाएगा। रास्ते में माता ज्वाला देवी और कांगड़ा के ब्रजेश्वरी मंदिर के दर्शन होंगे। रात धर्मशाला में गुजरेगी।
  • चौथा दिन: धर्मशाला में चामुंडा देवी मंदिर के दर्शन होंगे। इसके अलावा आपको दलाई लामा मोनेस्ट्री, खूबसूरत धर्मशाला स्टेडियम और भागसू नाग मंदिर भी घुमाया जाएगा।
  • पांचवां, छठा और सातवां दिन: धर्मशाला से कटरा की यात्रा होगी, जहां आप माता वैष्णो देवी के दर्शन करेंगे। दर्शन के बाद यात्रा के अंतिम दिन जम्मू एयरपोर्ट से मुंबई के लिए वापसी की फ्लाइट होगी।

कितना होगा पैकेज का खर्च?

IRCTC ने इस पैकेज को यात्रियों की सहूलियत के हिसाब से अलग-अलग श्रेणियों में बांटा है:

  • तीन लोगों के साथ ठहरने पर: ₹53,000 प्रति व्यक्ति
  • दो लोगों के साथ ठहरने पर: ₹55,000 प्रति व्यक्ति
  • अकेले ठहरने पर: ₹67,600
  • बच्चों के लिए (5 से 11 साल): बेड के साथ ₹46,500 और बिना बेड के ₹44,200
  • छोटे बच्चे (2 से 5 साल): बिना बेड के ₹37,400

ध्यान दें, 0-2 साल के बच्चों का किराया बुकिंग के समय ग्राहक को सीधे IRCTC ऑफिस में नकद जमा करना होगा।

48 घंटे पहले करें वेब चेक-इन

यात्रियों को फ्लाइट का वेब चेक-इन यात्रा से 48 घंटे पहले खुद करना होगा। कैंसिलेशन के मामले में 21 दिन पहले बुकिंग रद्द करने पर 30% और 7 दिन या उससे कम समय बचने पर कोई रिफंड नहीं मिलेगा।

यह भी पढ़ें- सितंबर-अक्टूबर में करें केदारनाथ-बद्रीनाथ के दर्शन, IRCTC लाया दिल्ली से 8 दिन का टूर; पढ़ें जरूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ें- अगस्त-सितंबर में IRCTC के साथ करें Valley of Flowers का शानदार ट्रेक, नजारा देख लौटने का नहीं करेगा दिल