Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    र‍िश्‍ताें में कोई लेबल नहीं, भरोसा चाह‍िए; आखि‍र क्‍या है Relationship Anarchy का नया ट्रेंड?

    Updated: Mon, 23 Jun 2025 04:13 PM (IST)

    रिलेशनशिप अनार्की एक नया ट्रेंड है जो पारंपरिक रिश्तों के लेबल और नियमों से आजादी देता है। यह Gen Z और LGBTQ+ में फेमस हो रहा है, जहां हर रिश्ते को बर ...और पढ़ें

    क्या है ये ट्रेंड? (Image Credit- Freepik)

    क्या है ये ट्रेंड? (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. प्‍यार के मायने बदल चुके हैं।

    2. अब नए-नए ट्रेंड सामने आ रहे हैं।

    3. उन्‍हीं में से Relationship Anarchy एक है। 

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। आज के समय में र‍िलेशनश‍िप के मायने बदल गए हैं। लोगों में अब प्‍यार नहीं बल्कि जरूरतें ही देखी जाती हैं। प्‍यार की पर‍िभाषा पूरी तरह से बदल गई है। पहले जहां नजरें म‍िलने भर से प्‍यार हो जाता था, वहीं अब इसकी जगह सोशल मीड‍िया ने ले ली है। अब कई तरह के डेट‍िंग एप्‍स आ गए हैं ज‍िनका खूब इस्‍तेमाल क‍िया जा रहा है। हालांक‍ि, इन द‍िनों एक अनोखा र‍िलेशनश‍िप ट्रेंड आया है। ज‍िसका नाम Relationship Anarchy है।

    ये ट्रेंड खासकर Gen Z और LGBTQ+ में ज्‍यादा पॉपुलर हो रहा है। ये हर र‍िश्‍ते को बराबरी से देखने की फ्रीडम देता है। आज के समय में जहां र‍िश्‍तों में कई न‍ियम बंधे होते हैं, वहीं Relationship Anarchy आपको पूरी तरह से आजादी देता है। अब आपके मन में ये सवाल उठ रहा होगा क‍ि ये र‍िलेशनश‍िप अनार्की क्‍या है और ये क्यों इतना पॉपुलर हो रहा है।

    हम आपकी उत्‍सुकता को समझते हैं। आज का हमारा लेख भी इसी व‍िषय पर है। हम आपको अपने इस लेख में Relationship Anarchy के बारे में व‍िस्‍तार से जानकारी देने जा रहे हैं। ये भी बताएंगे क‍ि ये क्‍यों इतना ट्रेंड कर रहा है। तो आइए ब‍िना देर क‍िए जानते हैं व‍िस्‍तार से -

    क्‍या है Relationship Anarchy?

    ये उस तरह‍ का र‍िश्‍ता है जि‍समें एक ऐसी सोच है जहां किसी भी रिश्ते को लेबल देने की जरूरत नहीं होती है। यानी क‍ि न कोई बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड, न पति-पत्नी, और न ही दोस्ती या प्यार का बंधन। आप इस र‍िश्‍ते में पूरी तरह से आजाद रहते हैं। इसमें हर रिश्ता उतना ही अहम होता है, चाहे वो रोमांटिक हो, दोस्ती वाला, फैमिली से जुड़ा हो या फिर फ‍िज‍िकल र‍िलेशन वाला। इसमें समाज में बनाए गए न‍ियमों का कोई रोल नहीं होता है।

    खबरें और भी

    क‍िसी पर नहीं डालते दबाव

    यहां दो लोग साथ हैं तो वे अपने न‍ियम खुद ही बनाते हैं। इस र‍िश्‍ते में एक दूसरे की जरूरताें, उनकी भावनाओं और समहत‍ि को अहम‍ियत दी जाती है। इसमें 'किसी की ज‍िम्मेदारी क्‍या होगी' जैसी कोई बातें नहीं होतीं हैं। न तो वे क‍िसी पर दबाव डालते हैं और न ही उन्‍हें समाज का डर होता है। वे अपनी शर्त पर इस र‍िश्‍ते में आते हैं।

    य‍ह भी पढ़ें: क्‍या है Pineapple Dating? भारत नहीं, बल्‍क‍ि Spain से आया ट्रेंड; बन गया प्‍यार पाने का अनोखा तरीका

    पॉलीअमरी से अलग है रिलेशनशिप अनार्की

    कुछ लोग रिलेशनशिप अनार्की को पॉलीअमरी जैसा समझ लेते हैं, लेकिन आपको बता दें क‍ि इन दोनों में फर्क होता है। पॉलीअमरी र‍िलेशन में लोग एक समय पर कई लोगों के साथ होते हैं। उनके साथ रोमांस कर सकते हैं या शारीरिक संबंध भी बना सकते हैं। इसमें पहले से कुछ रूल बना द‍िए जाते हैं, जैसे पार्टनर्स के बीच क्या बाउंड्रीज होंगी। हालांक‍ि रिलेशनशिप अनार्की में ऐसा कुछ फिक्स नहीं होता है।

    क्या ये अकेलेपन को दूर करता है?

    रिलेशनशिप अनार्की उन लोगों को एक खुला रास्ता देती है, जो तनाव का श‍िकार हैं। जहां वो बिना किसी लेबल, डर या दबाव के रिश्ते बना सकते हैं। इसमें सबसे जरूरी चीज होती है भरोसा, इज्जत और खुलकर बातें करना।

    यह भी पढ़ें: पसंदीदा औरत से शादी के बाद भी क्‍यों Extra Marital Affair करते हैं पुरुष? साइकोलॉजि‍स्‍ट ने खाेले राज