Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्‍या है Pineapple Dating? भारत नहीं, बल्‍क‍ि Spain से आया ट्रेंड; बन गया प्‍यार पाने का अनोखा तरीका

    Updated: Fri, 20 Jun 2025 03:13 PM (IST)

    प्यार की परिभाषा बदल रही है जहां पहले नजरों से प्यार होता था वहीं अब डेटिंग ऐप्स और सोशल मीडिया का ट्रेंड है। सिचुएशनशिप रिश्तों की जगह ले रहा है जहां ...और पढ़ें

    क्‍यों युवाओं में ट्रेंड कर रहा Pineapple dating?
    क्‍यों युवाओं में ट्रेंड कर रहा Pineapple dating?

    HighLights

    1. प्‍यार के मायने बदल चुके हैं।
    2. अब नए-नए ट्रेंड सामने आ रहे हैं।
    3. Pineapple Dating भी उन्‍हीं में से एक है।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। प्‍यार की पर‍िभाषा धीरे-धीरे बदलती जा रही है। पहले जहां नजरे म‍िलने भर से प्‍यार हो जाता था, तो वहीं अब कई तरह के डेट‍िंग ट्रेंड्स ने इसे पूरी तरह से बदल द‍िया है। आज के समय में लोगों को सोशल मीड‍िया पर प्‍यार हो रहा है। फोटो पर लाइक और कमेंट से प्‍यार की शुरुआत होने लगी है। वहीं ऐसे कई डेटि‍ंग एप्‍स हैं ज‍िनका खूब इस्‍तेमाल क‍िया जा रहा है। यहां आए द‍िन कुछ न कुछ ट्रेंड होती रहती हैं।

    र‍िश्‍तों के मायने तक बदल गए हैं। आज Situationship ने प्‍यार की जगह ले ली है। मेट्रो स‍िटीज में तो स‍िचुएशनश‍िप आम हो गया है। या यूं कहें क‍ि लोगों को प्‍यार में समय देना फ‍िजूल लगने लगा है। सि‍चुएशनश‍िप वो होता है ज‍िसमें लड़का लड़की बस जरूरत के ल‍िए एक दूसरों के साथ होते हैं। वे न क‍िसी से उम्‍मीदें पालते हैं और न ही शादी ब्‍याह के चक्‍करों में पड़ते हैं। इन द‍िनों एक चीज और है जो तेजी से ट्रेंड कर रही है, वो है Pineapple Dating।

    पहले गुलाब देकर करते थे प्रपोज

    इसका मतलब है क‍ि अनानास लोगों को उनका पार्टनर तलाश करने में मदद कर रहा है। ये आपको सुनने में भले थोड़ा अटपटा लग रहा हो, लेकिन ये कमाल का ट्रेंड है। पहले लोग गुलाब देकर प्रपोज करते थे, लेक‍िन अब डेटिंग करते समय अगर Pineapple का इस्तेमाल क‍िया जा रहा है, इसे ही Pineapple Dating कहते हैं। अब आप सोच रहे होंगे क‍ि ये ट्रेंड कहां से आया? ताे आइए इसके बारे में व‍िस्‍तार से जानकारी देते हैं।

    यह भी पढ़ें: लड़कों को भी चाह‍िए प्‍यार भरा स्‍पर्श, नहीं तो द‍िल में बस सकती है तन्‍हाई; ऐसे मदद करें पेरेंट्स

    कहां से आया ट्रेंड?

    इसका ट्रेंड स्‍पेन से आया। इसमें दो लोगों को म‍िलवाने के ल‍िए सुपरमार्केट की मदद ली गई थी। लोग सुपरमार्केट में जाते हैं और एक अनानास को उल्‍टा करके अपनी ट्रॉली में रख लेते हैं। इससे ये मैसेज जाता है कि वो स‍िंगल हें। उन्‍हें क‍िसी पार्टनर की तलाश है। अगर उन्‍हें सुपरमार्केट में कोई दूसरा ऐसा द‍िख जाता है तो वे उसकी फील‍िंग्‍स को समझ जाते हैं।

    खबरें और भी

    क्‍या है इस ट्रेंड के फायदे

    इसमें आप एक दूसरे से सामने-सामने मुलाकात कर पाते हैं। इससे कोई द‍िखावा भी नहीं होता है। लोग सुपरमार्केट जैसी जगहों पर मिलते हैं। इस कारण क‍िसी तरह की कोई गड़बड़ी भी नहीं होती है।

    इसके नुकसान भी जानें

    कभी-कभार अजनब‍ियों से म‍िलने पर द‍िक्‍कतें बढ़ जाती हैं। अगर आप क‍िसी से म‍िल रहे हैं तो तब तक उनसे अपनी पर्सनल जानकारी न शेयर करें जब तब आपको उन पर पूरा व‍िश्‍वास न हो जाए।

    यह भी पढ़ें: पसंदीदा औरत से शादी के बाद भी क्‍यों Extra Marital Affair करते हैं पुरुष? साइकोलॉजि‍स्‍ट ने खाेले राज