लंबे और मजबूत रिश्ते के लिए पार्टनर में ढूंढें अपनी जैसी आदतें; यही है हैप्पी कपल्स का राज
आमतौर पर माना जाता है कि विपरित स्वभाव के लोग एक-दूसरे को आकर्षित करते हैं, लेकिन असल रिश्तों की सच्चाई कुछ और ही है। ...और पढ़ें
-1774852658888_m.webp)
'Opposite attract each other' सच या मिथक? (Picture Courtesy: Freepik)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर हम फिल्मों और किताबों में सुनते हैं कि अलग स्वभाव वाले व्यक्ति एक-दूसरे को आकर्षित करते हैं, लेकिन क्या असल जिंदगी में भी यह सच है?
साइंस इस बारे में कुछ और ही कहानी बयां करती है। कोलोराडो यूनिवर्सिटी बोल्डर और यूनिवर्सिटी ऑफ मिसौरी के अध्ययन बताते हैं कि हकीकत में एक जैसे स्वभाव वाले लोग ही एक-दूसरे के ज्यादा करीब आते हैं।
समान गुणों को पसंद करते हैं लोग
कोलोराडो यूनिवर्सिटी बोल्डर के किए गए एक विश्लेषण में एक सदी से भी ज्यादा समय के लाखों कपल्स और उनके 130 से ज्यादा गुणों का अध्ययन किया और पाया गया कि एक जैसे गुण वाले लोग एक-दूसरे के साथ रहना ज्यादा पसंद करते हैं।
अध्ययन में यह भी पाया गया कि लगभग 82% से 89% मामलों में पार्टनर एक-दूसरे के समान थे। चाहे वह राजनीतिक विचारधारा हो या फिर जीवन के दूसरे अहम पहलू, कपल्स में समानता की संभावना सबसे ज्यादा देखी गई। केवल 3% मामलों में ही ऐसा पाया गया कि लोग अपने से अलग स्वभाव वाले व्यक्ति के साथ रिश्ते में थे।
-1774852163647.jpg)
(AI Generated Image)
पसंद और सफलता का गणित
यूनिवर्सिटी ऑफ मिसौरी की रिसर्च भी इसी बात की पुष्टि करता है। शोधकर्ताओं का मानना है कि विपरित स्वभाव से आकर्षण वाली बातें रिश्तों में काम नहीं करती। स्टडी के अनुसार, एक जैसे डिजायरेबल ट्रेट वाले व्यक्तियों में न केवल एक-दूसरे के साथ रिश्ते में आने की ज्यादा संभावना रखते हैं, बल्कि उनका रिश्ता सफल होने की संभावना भी ज्यादा होती है।
लोग अक्सर अपने से बेहतर पार्टनर की चाहत तो रखते हैं, लेकिन हकीकत में वे उन्हीं के साथ जुड़ते हैं जिनका मेट वैल्यू या आकर्षण का स्तर उनके समान होता है।
समानता क्यों जरूरी है?
- समान स्वभाव वाले कपल्स एक-दूसरे से ज्यादा बेहतर ढंग से संवाद कर पाते हैं।
- एक जैसी विचारधारा वाले लोगों के रिश्ते लंबे समय तक टिकते हैं।
- आपसी तालमेल भी एक सुखद रिश्ते की नींव बनती है।
रिश्ते के लिए समानता जरूरी
हालांकि, शुरूआती दौर में किसी ऐसे व्यक्ति की तरफ आकर्षण हो सकता है जो हमसे बिल्कुल अलग हो, लेकिन लंबे समय तक चलने वाले रिश्तों के लिए समानता ही सबसे बड़ा आधार है। हम अनजाने में भी उन लोगों को चुनते हैं जो हमारे जैसे होते हैं। चाहे वह आदतों की बात हो या जीवन मूल्यों की, समान सोच और विचारधारा के कारण ही लोग एक-दूसरे से लंबे समय तक जुड़े रहते हैं।