रिलेशनशिप में आने से पहले एक-दूसरे से जरूर पूछ लें 5 सवाल, नहीं तो बाद में हो सकता है पछतावा
रिश्ते की शुरुआत में भावनाओं में बहने के बजाय, भविष्य में विवादों से बचने के लिए कुछ बुनियादी बातें समझना जरूरी है। लेख में बताया गया है कि एक मजबूत औ ...और पढ़ें

रिश्ते में आने से पहले जरूर करें ये सवाल (Picture Courtesy: Freepik)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। प्यार की शुरुआत में सब कुछ फिल्मी और रोमांटिक लगता है। हनीमून फेज के दौरान हम अक्सर भावनाओं में बह जाते हैं और उन बुनियादी बातों को नजरअंदाज कर देते हैं, जो भविष्य में बड़े विवादों का कारण बनती हैं।
इसलिए किसी के साथ रिश्ते में बंधने से पहले यह समझना जरूरी है कि क्या आप दोनों की सोच एक जैसी है या नहीं। रिलेशनशिप को मजबूत और टिकाऊ बनाने के लिए एक-दूसरे से ये 5 सवाल जरूर पूछें।
आप इस रिश्ते से क्या उम्मीद रखते हैं?
यह सबसे बुनियादी लेकिन सबसे जरूरी सवाल है। क्या सामने वाला व्यक्ति केवल टाइम पास के लिए आपके साथ है, या वह एक लंबा रिश्ता चाहता है? कई बार एक व्यक्ति शादी या भविष्य की योजना बना रहा होता है, जबकि दूसरा केवल आज के मजे लेना चाहता है। शुरुआत में ही रिलेशनशिप स्टेटस और उम्मीदों के बारे में जान लेना बाद में दिल टूटने का खतरा कम हो जाता है।
-1770726313099.jpg)
(Picture Courtesy: Freepik)
आपके लिए चीटिंग की परिभाषा क्या है?
अक्सर लोग इस विषय पर बात नहीं करते, लेकिन वफादारी के मायने हर किसी के लिए अलग हो सकते हैं। किसी के लिए किसी और से फ्लर्ट करना नॉर्मल हो सकता है, तो किसी के लिए यह चीटिंग हो सकता है। सोशल मीडिया के इस दौर में डिजिटल बाउंड्रीज पर चर्चा करना भी जरूरी है। एक-दूसरे की बाउंडरीज को पहले ही जान लेना आपसी सम्मान को बनाए रखता है।
आप झगड़ों को कैसे सुलझाते हैं?
रिश्ते में असहमति होना स्वाभाविक है, लेकिन उसे सुलझाने का तरीका रिश्ते का भविष्य तय करता है। पूछें कि जब उन्हें गुस्सा आता है, तो वे क्या करते हैं? क्या वे बातचीत करना पसंद करते हैं, या वे साइलेंट ट्रीटमेंट देते हैं? यह जानना जरूरी है कि क्या आप दोनों मिलकर समस्याओं का समाधान निकाल सकते हैं या छोटी-छोटी बातें बड़े झगड़ों में बदल जाएंगी।
खबरें और भी
आपके भविष्य के लक्ष्य क्या हैं?
दो लोग साथ तभी चल सकते हैं जब उनकी दिशा एक हो। करियर गोल्स, रहने की जगह और यहां तक कि परिवार बढ़ाने या न बढ़ाने जैसे विषयों पर बात करना संकोच का विषय नहीं होना चाहिए। अगर आपकी प्राथमिकता करियर है और आपके पार्टनर जल्द से जल्द सेटल होना, तो भविष्य में ताल-मेल बैठाना मुश्किल हो सकता है।
पैसों और खर्चों को लेकर आपकी क्या सोच है?
हो सकता है कि यह सवाल थोड़ा अनरोमांटिक लगे, लेकिन हकीकत यह है कि रिश्तों में तनाव का एक बड़ा कारण आर्थिक मुद्दे होते हैं। क्या आपका पार्टनर बहुत खर्चीला है या बचत करने वाला? क्या वे खर्चों को आधा-आधा बांटने में विश्वास रखते हैं? इस बारे में जानकारी होना जरूरी है।