हर शांत इंसान इंट्रोवर्ट नहीं होता! समझें क्यों कुछ लोगों को इतना ज्यादा पसंद आता है 'अकेले रहना'
अकेले रहना भी अपने आप में एक कला है और इस कला में हर कोई माहिर नहीं हो सकता।

अकेले रहने की बहुत सी वजहें हैं (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हम अक्सर अपने आसपास कुछ ऐसे लोगों को देखते हैं जो अकेले रहना पसंद करते हैं और बहुत ही कम बोलते हैं। इन लोगों को देखकर हमारा जजमेंट शुरू हो जाता है कि यह इंट्रोवर्ट है, पर हर बार यह अनुमान सही नहीं होता।
कई बार व्यक्ति इंट्रोवर्ट भी नहीं होता, इसके बावजूद वह अकेले रहना बेहद पसंद करता है और इसके पीछे एक दो नहीं बल्कि कई कारण जिम्मेदार हैं।
अपनी खुद की कंपनी पसंद करना
खुद के विचारों, रुचियों और हॉबीज को पसंद करने वाले लोग वैलिडेशन के लिए दूसरों को नहीं तलाशते। उन्हें खुद की कंपनी एन्जॉय करने में ही मजा आता है। यह किसी व्यक्ति का खुद के साथ हेल्दी रिलेशनशिप रखने का भी इशारा है। ऐसा व्यक्ति दूसरों को जानने में नहीं बल्कि खुद को बेहतर ढंग से जानने में दिलचस्पी रखता है।
प्राइवसी की वैल्यू
अपने विचारों को प्राइवसी देने के साथ ही उसे आजादी देने वाले लोगों से कम घुलते-मिलते हैं। अकेले रहने की यह कला व्यक्ति को अपने ऊपर कंट्रोल होने का एहसास कराती है। दूसरे शब्दों में कहें तो यह लोगों का सेफ स्पेस होता है।
अकेले रहने पर ज्यादा प्रोडक्टिविटी
कुछ लोगों की क्रिएटिविटी और प्रोडक्टिविटी ही तब सही काम करती है जब वो अकेले काम करते हैं। ऐसा इंसान बिना किसी दखल के अकेले ही अच्छे आयडिया लाने के साथ उसे अमल में ला पाता है।
अपनी एनर्जी की सुरक्षा
अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें लोगों के आसपास रहने के बाद ज्यादा थकान भरा महसूस होता है तो हो सकता है यही अपके अकेले रहने की वजह हो। पॉजिटिव और नेगेटिव एनर्जी में विश्वास करने वाले लोग अपनी एनर्जी को बचाए रखने के लिए अलग रहते हैं।
अवॉइडेन्ट अटैचमेंट स्टाइल
अवॉइडेन्ट अटैचमेंट स्टाइल वाले लोग इमोशनली किसी से जुड़ने से बचते हैं। इसी वजह से उनमें लोगों से दूरी बनाने की प्रवृति देखी जाती है। इमोशनल अटैचमेंट उनमें असहजता की भावना को बढ़ाता है जबकि अकेले रहना उन्हें ज्यादा सुरक्षित महसूस कराता है।
शॉर्ट टर्म कनेक्शन न चाहना
जो लोग लंबे समय तक या जीवनभर चलने वाले रिश्तों को तवज्जो देते हैं, वो किसी नई जगह पर थोड़े समय के लिए कनेक्शन बनाने की चाह नहीं रखते। खासकर कि तब जब उन्हें समझ आ जाए कि किसी व्यक्ति के साथ उनकी इतनी बन नहीं पाएगी।
