विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

केमिकल वाली डाई की छुट्टी! किचन की इन चीजों से बाल होंगे नेचुरल डार्क, आज ही नोट करें बनाने की सही विधि

Published: Wed, 26 Aug 2026 10:00 AM (IST)

सफेद बालों को काला करने के लिए घर में रखी चीजों का करें इस्तेमाल।

सफेद बालों के लिए होम मेड हेयर डाई (Image Source: AI Generated)

सफेद बालों के लिए होम मेड हेयर डाई (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कुछ लोगों के उम्र के चलते बाल सफेद होते हैं तो कुछ के उम्र से पहले ही तनाव या बिगड़ते लाइफस्टाइल की वजह से बाल पक जाते हैं। ऐसे में अगर आप बाजार के केमिकल हेयर डाई के बजाय कुछ नेचुरल तलाश रहे हैं तो आज की यह जानकारी आपके काम आ सकती है। दरअसल, घर पर ही रखी चीजों को मिलाकर हम नेचुरल हेयर डाई तैयार कर सकते हैं। 

सफेद बालों के लिए होम मेड हेयर डाई 

बाल चाहे उम्र पहले सफेद हो जाएं या उम्र बढ़ने के साथ, इससे व्यक्ति के आत्मविश्वास पर खासा असर पड़ता है। आइए जानते हैं कैसे घरेलू चीजों से हेयर डाई बनाई जा सकती है: 

मेहंदी और आंवला हेयर डाई 

सामग्री 

  • 1 चम्मच कॉफी पाउडर 

  • 4 बड़े चम्मच मेहंदी पाउडर 

  • 2 चम्मच आंवला पाउडर 

  • 8-10 लौंग 

  • जरूरत अनुसार पानी 

  • लोहे की कड़ाही 

बनाने का तरीका 

  1. होम मेड हेयर डाई बनाने के लिए 4 बड़े चम्मच मेहंदी पाउडर लोहे की कड़ाही में डालें। 

  2. उसमें 2 चम्मच आंवला पाउडर और 1 चम्मच कॉफी पाउडर भी मिलाएं। 

  3. इसके अंदर इतना पानी डालना है कि मिश्रण से गाढ़ा सा पेस्ट बन जाए। 

  4. अब इस पेस्ट को रातभर ढककर छोड़ देना है, अगले दिन आपकी होम मेड हेयर डाई तैयार हो जाएगी। 

कैसे लगाएं? 

  • वहीं बात रही इसे लगाने की तो सबसे पहले हाथों को प्लास्टिक ग्लव से कवर करें। 

  • फिर इस पेस्ट को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में हाथों में लेकर बालों की जड़ों में लगाएं। 

  • इसे बालों में कम से कम 3-4 घंटे तक लगे रहने देना है। 

  • जब बालों में अच्छे से सूख जाए तो पहले सादे पानी से बाल धोएं। 

  • इसके बाद माइल्ड शैंपू से बाल धो लें।

चायपत्ती और कलौंजी का हेयर डाई 

सामग्री 

  • 2 बड़े चम्मच चायपत्ती 

  • 1 बड़ा चम्मच कलौंजी 

  • 8-10 लौंग 

  • जरूरत अनुसार पानी 

  • लोहे की कड़ाही 

बनाने का तरीका 

  1. लोहे के कड़ाही में 2 बड़े चम्मच चायपत्ती, 1 बड़ा चम्मच कलौंजी और 8-10 लौंग के साथ 1 गिलास पानी डालें। 

  2. इस कड़ाही को गैस पर रखें और धीमी आंच पर उबालना है। 

  3. ध्यान रहे कि पाना आधा हो जाने तक इसे उबालते रहना है। 

  4. जब मिश्रण तैयार हो जाए तो उसे ठंडा होने के लिए रख दें। 

  5. इसके बाद स्प्रे बोतल में चायपत्ती के मिश्रण को भरकर रख देना है। 

कैसे लगाएं? 

  • मिश्रण को स्प्रे बोतल के माध्यम से बालों की जड़ों में अच्छे से अप्लाई करें। 

  • फिर नीचे तक बालों में स्प्रे करने के बाद कम से कम 1-2 घंटे के लिए बाल कवर कर लें। 

  • थोड़ी देर बाद बालों को सादे पानी से धो लेना है। 

यह भी पढ़ें- बरसात में बाल झड़ने का 'रामबाण' इलाज है प्याज और कढ़ी पत्ते का यह तेल, नोट करें बनाने और लगाने का सही तरीका

यह भी पढ़ें- शैंपू के बाद बालों का रूखापन करता है परेशान? सॉफ्ट और शाइनी रखने में मदद करेंगे 6 असरदार तरीके

Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।