विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gen-Z के बीच खूब पॉपुलर हो रही हैं बिना दूल्हा-दुल्हन वाली शादियां, आखिर क्या है यह नया क्रेज?

Published: Tue, 08 Sep 2026 07:00 AM (IST)

कभी देखी है ऐसी शादी जिसमें दूल्हा-दुल्हन ही न हो, जेन-जी को बड़ी पसंद आ रही है।

जेन-जी का पॉपुलर फेक वेडिंग ट्रेंड (Image Source: AI Generated)

जेन-जी का पॉपुलर फेक वेडिंग ट्रेंड (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज युवा वर्ग अपने रिश्तेदारों के एक सवाल से बहुत परेशान हैं कि ‘शादी कब करोगे’? ऐसा लगता है कि उनकी जिंदगी में अब यह यूनिवर्सल सवाल बन चुका है। वहीं, दूसरी तरफ शादी से जुड़ा एक ट्रेंड इन दिनों जेन-जी के बीच खूब वायरल हो रहा है, जिसका नाम है फेक वेडिंग। आइए जानते हैं क्या है यह ट्रेंड और क्यों जेन-जी इसे इतना पसंद कर रहे हैं। 

क्या है फेक वेडिंग? 

आपने अब तक खूब सारी शादियां अटेन्ड की होंगी, पर कभी ऐसी किसी शादी में गए हैं जिसमें दूल्हा-दुल्हन ही न हो? यह बात सुनने में अटपटी जरूर लग सकती है, पर जेन-जी के बीच इन दिनों ऐसी ही शादियां ट्रेंड कर रही हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं फेक वेडिंग की जिसमें सारे प्रोग्राम थीम बेस्ड होते हैं, ठीक वैसे जैसे शादी में होते हैं। बस इसमें शादी के स्टार यानी दूल्हा-दुल्हन ही नहीं होते। 

जेन-जी इस तरह की फेक वेडिंग्स में नाच-गाना करते हैं, खाना-पीना खाते हैं और खूब अच्छे से एन्जॉय करते हैं। आज इस ट्रेंड की पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ती जा रही है और अब तो यह फैशन और कंटेंट की दुनिया में बड़ा बिजनेस ही बन चुका है। 

क्यों जेन-जी पसंद कर रहे हैं यह ट्रेंड? 

जेन-जी के बेच इस ट्रेंड के लोकप्रिय होने की एक नहीं कई सारी वजहें हैं: 

शादी का प्रेशर नहीं पर एन्जॉय उतना ही 

फेक वेडिंग के पॉपुलर होने की सबसे बड़ी वजह तो यह है कि इस वेडिंग में किसी तरह का कोई दबाव नहीं है। जब कपल ही इस शादी के सेंटर में नहीं है तो मुश्किल ही यह युवाओं की कपल वाली फीलिंग को ट्रिगर करेगी। कोई भी अपनी मर्जी से यहां जा सकता है और मन-मुताबिक पार्टी का मजा ले सकता है। 

कोई रिश्तेदार नहीं 

इन नकली शादियों में रिश्तेदार दूर-दूर तक नहीं होते। अक्सर, यंगस्टर रिश्तेदारों से बचने के लिए शादियों में जाने से परहेज करते हैं। लेकिन अब बिना किसी फैमिली या रिलेटिव प्रेशर के खुलकर एन्जॉय किया जा सकता है। 

सजने-संवरने का मौका 

अगर आप उनमें से हैं जिन्हें सजने-संवरने का बहुत शौक है और इसके लिए आप अपने दोस्त या परिवार के किसी सदस्य की शादी का इंतजार कर रहे हैं तो अब ऐसा नहीं करना पड़ेगा। फेक वेडिंग में आप अपनी इस इच्छा को जब मर्जी पूरा कर सकते हैं।