विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अब Google Maps सिर्फ रास्ता नहीं दिखाएगा, फूड भी करेगा एक क्लिक में ऑर्डर! समझें कैसे काम करेगा नया फीचर

Published: Sun, 09 Aug 2026 09:52 AM (IST)

अगर आप भी सिर्फ लोकेशन ढूंढने के लिए गूगल मैप्स का इस्तेमाल कर रहे हैं जान लें इसका नया Ask Maps AI फीचर।

गूगल मैप से कर सकेंगे खाना ऑर्डर (Image Source: AI Generated)

गूगल मैप से कर सकेंगे खाना ऑर्डर (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हमेशा से गूगल मैप का इस्तेमाल रास्ता देखने और सही लोकेशन पर पहुंचने के लिए होता रहा है लेकिन अब इसका इस मैप को और भी स्मार्ट बना दिया गया है। जी हां, अब ये मैप सिर्फ मंजिल तक नहीं पहुंचाएगा, बल्कि खाना भी ऑर्डर करेगा। आइए जानते हैं गूगल मैप के इस शानदार फीचर के बारे में, आखिर यह काम कैसे करता है। 

गूगल मैप से कर सकेंगे खाना ऑर्डर 

गूगल ने अपने Ask Maps AI फीचर को पहले से ज्यादा स्मार्ट और उपयोगी बना दिया है। अब इससे लोकेशन के साथ ही खाना भी ऑर्डर करने की सुविधा मिलेगी। इतना ही नहीं, यह नया फीचर होटल ढूंढने और ट्रिप प्लान करने में मदद करेगा। इस तरह धीरे-धीरे यह मैप एआई एजेंट की तरह काम करना शुरू कर रहा है। चलिए इसे एक उदाहरण से समझने की कोशिश करते हैं: 

मान लीजिए कि किसी नई जगह पर पर शिफ्ट हुए हैं और आपको वहां के आसपास के रेस्टोरेंट के बारे में जानकारी नहीं है। ऐसे में आप Ask Maps की मदद से अपने आसपास रेस्टोरेंट्स की जानकारी हासिल कर सकते हैं। यह फीचर आपकी मनपसंद की डिश वाली जगहों की लिस्ट देने के साथ ही उन्हें भविष्य में प्राथमिकता देने का भी खास ध्यान रखता है। 

फेस्टिवल, कॉन्सर्ट्स और खास अट्रैक्शन के भी देता है सुझाव भी

अगर कहीं घूमने निकले हैं तो यह फीचर आपकी ट्रिप को सुविधाजनक बना सकता है। वो ऐसे कि इसकी मदद से होटलों में कमरों की उपलब्धता, कीमतों की जानकारी मिलने के साथ ही घूमने-फिरने के खास अट्रैक्शन, आसपास होने वाले फेस्टिवल्स और कॉन्सर्ट्स के बारे में भी पता चल सकेगा। 

इंडियंस के लिए भी खास फीचर 

इस फीचर में भारतीयों के लिए सबसे खास बात यह है कि वो इसे अपनी भाषा में इस्तेमाल कर सकते हैं। खास तौर पर हिन्दी में यह फीचर उपलब्ध है। हिन्दी भाषा के सपोर्ट से अब लोग बड़ी ही आसानी से रेस्टोरेंट, होटल और टूरिस्ट प्लेस के बारे में सर्च कर पाएंगे। 

पर्सनल इंटेलिजेंस फीचर 

साथ ही, गूगल ने एक पर्सनल इंटेलिजेंस नाम का फीचर भी पेश किया है जो कि ऑप्शनल है। इसमें आपकी ट्रैवल प्लानिंग के आधार पर Ask Maps फीचर Gmail जैसी गूगल की दूसरी सेवाओं को भी कनेक्ट कर सकता है। मान लीजिये कि आपकी फ्लाइट या होटल की बुकिंग के मेल इनबॉक्स में हैं, तो Ask Maps उस जानकारी का उपयोग करके एक अच्छा प्लान तैयार कर सकता है।