विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कचरा नहीं, बड़े काम की चीज है लेफ्टओवर चायपत्ती! इन तरीकों से बचा सकती है आपके हजारों रुपये

Published: Sun, 12 Jul 2026 02:09 PM (IST)

भारत के लगभग हर घर में चाय पी जाती है, क्योंकि कुछ लोगों का डेली रूटीन ही सुबह चाय की चुस्की से शुरू होता है।

चायपत्ती दोबारा इस्तेमाल करने के तरीके (Image Source: AI Generated)

चायपत्ती दोबारा इस्तेमाल करने के तरीके (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के लगभग हर घर में चाय पी जाती है, क्योंकि कुछ लोगों का डेली रूटीन ही सुबह चाय की चुस्की से शुरू होता है। पर लोग चाय बनने के बाद इस चायपत्ती को फेंक देते हैं, जबकि इसे कई और चीजों में इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आप भी रोजाना चायपत्ती फेंक रहे हैं तो आइए आपको बताते हैं किस तरह इन्हें दोबारा उपयोग में लाया जा सकता है। 

चायपत्ती दोबारा इस्तेमाल करने के तरीके 

इस बार जब चाय बने तो चायपत्ती को फेंकें नहीं, इसे यहां बताए गए तरीकों से दोबारा इस्तेमाल में लाएं : 

  1. कांच के बर्तनों की सफाई 

कांच के बर्तनों को अच्छे से साफ करने के लिए चायपत्ती का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए चायपत्ती को साफ पानी में उबालें, उसमें नींबू के रस के साथ लिक्विड डिश वॉश भी मिक्स कर सकते हैं। अब स्पंज में इस लिक्विड को डालकर कांच के बर्तनों को साफ करें, आप पाएंगे कि बर्तनों से चिकनाई हट गई है और बर्तन पहले से ज्यादा चमकदार भी बन गए हैं। 

  1. नॉन स्टिक बर्तनों की सफाई 

अगर आपके नॉन स्टिक बर्तन में जमा जिद्दी गंदगी हटने का नाम नहीं ले रही है, तो चायपत्ती का इस्तेमाल करके देखें। इसके लिए पानी में चायपत्ती को उबालकर उसमें 1 बड़े चम्मच सिरका भी डाल दें। इसके पानी में बर्तन डालकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। थोड़ी देर बाद बाहर निकालकर स्पंज से इसे साफ कर लें। 

  1. एयर फ्रेशनर बनाएं 

लेफ्टओवर चायपत्ती को एक छोटी सी कटोरी में डालकर फ्रिज में रखने से निकलने वाली स्ट्रॉंग खाने की गंध को कम किया जा सकता है। इसके अलावा, जूतों से बदबू खत्म करने के लिए एक कॉटन के कपड़े में डालकर जूतों में रख दें। 

  1. स्किन स्क्रब बनाएं 

शायद बहुत कम लोग यह जानते हैं कि चाय की पत्तियां एक नेचुरल एक्सफोलिएटर की तरह काम करती हैं। चाय बनाने के लिए इसकी पत्तियों को धोकर उसमें शहद, या दही मिलाएं और चेहरे पर स्क्रब की तरह लगाएं। यह स्क्रब त्वचा से डेडस्किन निकालने में बड़ा मददगार साबित हो सकता है। 

  1. पौधों में डालें 

चायपत्ती पौधों के लिए ऑर्गैनिक फर्टिलाइजर है, इसमें पोटेशियम, नाइट्रोजन और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। पौधों में डालने के लिए सबसे पहले चाय की पत्ती को पानी से अच्छे से धो लें। फिर इन्हें धूप में सुखाकर पौधों में थोड़ा-थोड़ा डाल सकते हैं। इसके अलावा, चायपत्ती के पानी को उबालकर इसका पानी ठंडा करें और उसे पौधों में डालें।