Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tingling In Feet: आखिर पैरों में क्यों होती है झनझनाहट, जानें इससे राहत पाने के क्या हैं उपाय

    By Jagran NewsEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Thu, 12 Oct 2023 07:45 AM (IST)

    Tingling In Feet अचानक से पैरों में झनझनाहट होना एक आम समस्या है। अक्सर लोगों को यह परेशानी होती है लेकिन कुछ देर बाद पैर नॉर्मल भी हो जाता है। शरीर ...और पढ़ें

    Tingling In Feet: पैरों में क्यों होती है झनझनाहट
    Tingling In Feet: पैरों में क्यों होती है झनझनाहट

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Tingling In Feet: विटामिन-B12 एक ऐसा विटामिन है, जो शरीर में रेड ब्लड सेल्स को बनाने, नर्वस सिस्टम को मजबूत रखने के लिए बहुत जरूरी माना जाता है। इसके अलावा फोलिक एसिड को शरीर में पहुंचाने के लिए भी विटामिन-बी12 की जरूरत होती है। अगर शरीर में विटामिन-बी 12 की कमी हो जाए, तो कई तरह के लक्षण दिखाई देने लगते हैं। इसकी कमी के कारण चक्कर आना, सिरदर्द, हाइपोथायरायड, थकान आदि कई समस्याएं होती हैं। शरीर में इस पोषक तत्व की कमी को दूर करने के लिए कुछ फूड्स खाने की सलाह दी जाती है। 

    विटामिन बी- 12 की कमी से शरीर में नजर आते हैं ये लक्षण 

    • स्किन का रंग पीला पड़ने लग जाता है।
    • जल्दी ही थकान महसूस होती है।
    • जीभ लाल हो जाती है और कई बार दाने भी जाते हैं।
    • मानसिक तनाव से गुजरना पड़ जाता है, साथ ही व्यक्ति डिप्रेशन में भी व्यक्ति चला जाता है।
    • भूख न लगने की समस्या होती है।
    • हाथ-पैरों में झनझनाहट महसूस होती है।

    विटामिन-बी12 की कमी दूर करने के लिए क्या खाएं

    यह भी पढ़ें: क्या आपको भी है रात में जागने की आदत, तो जान लें इससे होने वाले ये गंभीर नुकसान

    दूध

    दूध में पर्याप्त मात्रा में विटामिन-बी12 पाया जाता है, इसलिए रोजाना दूध पीने से विटामिन- बी12 की कमी पूरी होती है।

    अंडे

    रोजाना 2 अंडे खाने से कम से कम लगभग 45 प्रतिशत तक विटामिन-बी12 की आवश्यकता पूरी हो सकती है।

    सोयाबीन

    सोयाबीन में भी प्रचुर मात्रा में विटामिन-बी12 पाया जाता है। आप इसे भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

    ओट्स

    ओट्स में पर्याप्त मात्रा में विटामिन और फाइबर पाया जाता है। यह विटामिन-बी12 की कमी दूर करने में मदद करता है।

    पनीर

    जो लोग वेजिटेरियन है उनके लिए पनीर अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसे खाने से भी शरीर में विटामिन-बी12 की कमी दूर कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: गठिया की समस्या में गलती से भी न खाएं ये चीजें, बढ़ जाएगी सूजन और दर्द की समस्या

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik