Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    World Arthritis Day 2023: गठिया की समस्या में गलती से भी न खाएं ये चीजें, बढ़ जाएगी सूजन और दर्द की समस्या

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Wed, 11 Oct 2023 12:29 PM (GMT+05:30)

    World Arthritis Day 2023हर साल 12 अक्टूबर का दिन वर्ल्ड आर्थराइटिस डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य आर्थराइटिस के बढ़ते ...और पढ़ें

    World Arthritis Day 2023: गठिया के मरीजों के लिए जहर हैं ये फूड्स
    World Arthritis Day 2023: गठिया के मरीजों के लिए जहर हैं ये फूड्स

    HighLights

    1. हर साल 12 अक्टूबर को वर्ल्ड आर्थराइटिस डे मनाया जाता है।
    2. गठिया के मरीजों को खानपान का विशेष ख्याल रखना चाहिए।
    3. पॉकेटबंद फूड आइटम्स में नमक की मात्रा ज्यादा होती है, इसलिए इसे खाने से बचना चाहिए।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। World Arthritis Day 2023: अर्थराइटिस यानी गठिया एक ऐसी बीमारी है, जिसमें व्यक्ति के जोड़ों में दर्द और सूजन रहता है। कई बार अर्थराइटिस होने पर कमजोरी और बुखार के लक्षण भी नजर आ सकते हैं। आजकल यह बीमारी हर उम्र के लोगों को हो रही है। अगर आप भी गठिया के मरीज हैं, तो आपको अपनी डाइट में बदलाव करने की जरूरत है। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं, गठिया के मरीजों को अपनी डाइट में किन चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए।

    एक्स्ट्रा शुगर

    जरूरत से ज्यादा मीठी चीजें खाने के जोड़ों का दर्द तेजी से बढ़ता है। अगर आप अक्सर जोड़ों को दर्द से परेशान रहते हैं, तो आपको ऐसे खाद्द पदार्थ खाने से बचना चाहिए, जिनमें चीनी की मात्रा ज्यादा होती है। चॉकलेट, सोडा, कैंडी, जूस, स्वीट ड्रिंक, यहां तक ​​कि कुछ सॉस में भी चीनी होती है। ये चीजें गठिया के दर्द को बढ़ाते हैं।

    ग्लूटेन युक्त फूड

    ग्लूटेन एक प्रोटीन है, जो प्राकृतिक रूप से गेहूं, जौ और राई सहित कुछ और अनाजों में भी पाया जाता है। कई स्टडीज में यह बात सामने आई है कि ग्लूटन युक्त फूड खाने से आर्थराइटिस होने का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए आर्थराइटिस के मरीजों की डाइट से ग्लूटेन को कम करना फायदेमंद साबित हो सकता है।

    यह भी पढ़ें: वजन कम करने के लिए पिएं जीरे की चाय, सेहत को मिलेंगे और भी कई फायदे

    प्रोसेस्ड फूड्स

    प्रोसेस्ड फूड्स यानी जंक फूड्स खाने में तो काफी टेस्टी होते हैं, लेकिन ये सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक होते हैं। इसमें रिफाइंड शुगर और रिफाइंड फूड ग्रेंस का इस्तेमाल किया जाता है, जो गठिया के दर्द और सूजन को और बढ़ाते हैं। गठिया के मरीजों को ऐसे फूड्स खाने से परहेज करना चाहिए।

    खबरें और भी

    शराब

    ज्यादा शराब पीने से कई तरह की गंभीर बीमारियों का खतरा रहता है। इसके अलावा शराब का नियमित सेवन गठिया के दर्द को भी बढ़ा सकता है। जिन लोगों को पहले से ही गठिया की समस्या है, ऐसे में शराब पीने से उनकी स्थिति और भी बिगड़ सकती है।

    अधिक मात्रा में नमक न खाएं

    जरूरत से ज्यादा कोई भी चीज सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसे में आप खान में नमक की मात्रा भी कम करें। पॉकेट बंद फूड्स में एक्स्ट्रा नमक होता है। गठिया के मरीजों को अपनी डाइट में नमक कम मात्रा में शामिल करना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: हाई बीपी से लेकर वजन कंट्रोल करने तक, जानें इसे खाने के 6 हैरान करने वाले फायदे

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik