विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बोतल का ढक्कन खोलने में कांपते हैं हाथ? अंगूठे का यह दर्द हो सकता है Thumb Arthritis का संकेत!

By Meenakshi NaiduEdited By: Harshita Saxena
Published: Fri, 30 Jan 2026 06:38 PM (GMT+05:30)

रोजमर्रा के जिन कामों को करने में अंगूठा सबसे अहम भूमिका निभाता है, थम्ब आर्थराइटिस की वजह से उन्हें करना ...और पढ़ें

अंगूठे के दर्द से परेशान थम्ब आर्थराइटिस के लक्षण और उपचार (Picture Credit- AI Generated)

अंगूठे के दर्द से परेशान थम्ब आर्थराइटिस के लक्षण और उपचार (Picture Credit- AI Generated)

HighLights

  1. अंगूठे के बेस पर कार्टिलेज घिसने से होता है थम्ब आर्थराइटिस।

  2. सूजन, दर्द और पकड़ने में कमजोरी इसके मुख्य लक्षण हैं।

  3. स्प्लिंट, गर्म पानी और सर्जरी से मिल सकती है राहत।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। उम्र बढ़ने के साथ थम्ब आर्थराइटिस या अंगूठे का आर्थराइटिस होना बेहद आम है। यह समस्या तब होती है जब अंगूठे के बेस को जोड़ने वाली हड्डियों के सिरों से कार्टिलेज घिसने लगता है। इससे अंगूठा कमजोर हो जाता है और उनमें सूजन आ सकती है।

ऐसा होने पर लोगों को दरवाजों के नोब या डिब्बों के ढक्कन तक खोलने में परेशानी आने लगती है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि थम्ब आर्थराइटिस के क्या लक्षण, कारण हैं और किन वजहों से इसका खतरा बढ़ सकता है।

ये हैं कारण

  • बढ़ती उम्र
  • अंगूठे के जोड़ों में चोट लगना
  • हड्डियों को सहारा देने वाले कार्टिलेज का घिस जाना

इस तरह नजर आते हैं लक्षण

  • अंगूठे के निचले हिस्से में सूजन या सख्त हो जाना
  • चीजों को पकड़ने में हाथों में ताकत कम महसूस होना
  • अंगूठे को मोड़ने या दूर तक ले जाने में परेशानी होना
  • अंगूठे का बेस बड़ा या उभरा हुआ नजर आना

इन लोगों को हैं ज्यादा खतरा

  • महिलाएं
  • 40 साल से ज्यादा उम्र वाले
  • फैमिली हिस्ट्री वाले लोग
  • अंगूठे के जोड़ में फ्रैक्चर या मोच वाले लोग
  • रूमेटॉइड आर्थराइटिस से पीड़ित लोग
  • अंगूठे के जोड़ों पर ज्यादा प्रेशर डालने वाले 

ऐसे मिल सकती है राहत

  • थम्ब स्प्लिंट: अंगूठे को सहारा देने के लिए थम्ब स्प्लिंट का इस्तेमाल किया जाता है। इससे रोजमर्रा के काम जैसे खाना बनाने, गार्डनिंग या टाइिपंग जैसे काम करने में सपोर्ट मिल सकता है।
  • गर्म पानी: दर्द से तत्काल राहत पाने के लिए आप हाथ को बहते गुनगुने पानी के नीचे रख सकते हैं।
  • नेचुरल तरीका: चेरी और हल्दी का जूस भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं जोकि दर्द को कम करने में मदद कर सकते हैं।

इस स्थिति में की जाती है सर्जरी

अगर दवाओं या थैरेपी से थम्ब आर्थराइटिस का दर्द कम नहीं होता या दर्द की वजह से रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही होती है तो डॉक्टर सर्जरी कराने की सलाह दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें- जोड़ों में दर्द और सुबह की अकड़न को न करें नजरअंदाज, हो सकता है आर्थराइटिस; डॉक्टर ने बताए बचाव के तरीके

यह भी पढ़ें- कड़ाके की सर्दी में बुखार के साथ-साथ जोड़ों और मांसपेशियों का दर्द कर रहा परेशान, बचाव के लिए करें यह काम

Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।