Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जीन्‍स में हैवी द‍िखती हैं जांघें? रोजाना करें 4 एक्‍सरसाइज; मक्‍खन की तरह प‍िघल जाएगा Thigh Fat

    Updated: Thu, 08 May 2025 08:32 AM (IST)

    Inner Thigh Fat को कम करना बहुत मुश्किल होता है। हालांक‍ि ये नामुमकिन ब‍िल्‍कुल भी नहीं है। थोड़ी मेहनत कर और हेल्‍दी रूटीन अपनाकर जांघों की चर्बी को ...और पढ़ें

    15 द‍िन में पतली हो जाएंगी जांघें। (Image Credit- Freepik)
    15 द‍िन में पतली हो जाएंगी जांघें। (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. Thigh Fat बढ़ने से बॉडी फिगर बिगड़ जाता है।
    2. जांघों की चर्बी कम करने के लिए एक्‍सरसाइज फायदेमंंद है।
    3. इस दौरान हेल्‍दी डाइट भी लेना जरूरी होता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में जहां लोग अपना ध्यान नहीं रख पा रहे हैं, वहीं इससे मोटापे की समस्या भी बढ़ती जा रही है। कमर और पेट से लेकर जांघों पर भी चर्बी बढ़ जाती है। इसे कम करना आसान नहीं होता है। 

    जैसा कि आप सभी जानते हैं मोटापा आसानी से बढ़ तो जाता है लेकिन इसे कम करना उतना ही मुश्किल होता है। इसके लिए लोग घंटों जिम में पसीना बहाते हैं। कई तरह के डाइट फॉलो करते हैं। आज का हमारा लेख जांघों की चर्बी कम करने पर ही है। हम अपने इस लेख में ऐसे एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं जो तेजी से Inner Thigh Fat को कम करने में मदद करेंगे। आइए जानते हैं विस्तार से- 

    सूमो स्क्वैट्स

    सूमो स्क्वैट्स थाई और हिप फैट को टारगेट करता है। अगर आप ये एक्सरसाइज करते हैं तो 15 दिन में ही असर दिखना शुरू हो जाता है। इसे करने के लिए पैरों को कंधों से थोड़ा ज्यादा फैलाकर खड़े हों, पंजे बाहर की ओर रखें। अब घुटनों को मोड़ते हुए नीचे की ओर बैठें जैसे कुर्सी पर बैठ रहे हों। इसके बाद फिर वापस ऊपर आ जाएं। इसे कम से कम 15 से 20 बार करें। धीरे धीरे संख्या बढ़ा सकते हैं। 

    इनर थाई लेग लिफ्ट्स 

    जमीन पर मैट बिछाकर दायीं तरफ करवट लेकर लेट जाएं। अब बाएं पैर को दाएं पैर के सामने मोड़ लें। अब दाएं पैर को धीरे-धीरे ऊपर की ओर उठाएं। इसके बाद फिर वापस नीचे आ जाएं। एक पैर से इसे 15 से 20 बार करें। ठीक इसी तरह दूसरे पैर से भी करें। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: जांघों की चर्बी कम करने के लिए करें 5 योगासन, बेझिझक पहन पाएंगे अपनी पसंदीदा जीन्स

    लंजेस 

    लंजेस न केवल थाई बल्कि पूरे लोअर बॉडी को टोन करते हैं। इसे करने के लिए आप सीधे खड़े हो जाएं। अब एक पैर आगे बढ़ाएं और घुटनों को मोड़ें। ध्यान रहे कि आगे वाला घुटना 90 डिग्री एंगल पर झुका हो। फिर वापस अपनी जगह आएं और दूसरा पैर आगे बढ़ाएं। इसे 10-15 बार हर पैर के लिए दोहराएं।

    बटरफ्लाई स्ट्रेच 

    यह स्ट्रेच इनर थाई को लचीला बनाता है। ये तेजी से चर्बी गलाने में मदद करता है। इसे करने के लिए जमीन पर बैठ जाएं। अब दोनों पैरों के तलवों को आपस में जोड़ें और घुटनों को बाहर की तरफ मोड़ लें। अब दोनों पैरों को पकड़कर धीरे-धीरे घुटनों को नीचे की ओर दबाएं। यह स्ट्रेच 30 सेकेंड तक करें।

    इन बातों का भी रखें ध्यान

    • स्वस्थ आहार लेना बहुत जरूरी है। फलों, सब्जियों, साबुत अनाज और प्रोटीन से भरपूर खाने का सेवन करें।
    • दौड़ना, तैराकी, साइकिल चलाना जैसे कार्डियो एक्सरसाइज कैलोरी बर्न करने में मदद करते हैं।
    • पर्याप्त नींद लेना वजन कम करने के लिए बहुत जरूरी है। 
    • दिन भर में कम से कम 5 लीटर पानी पीना जरूरी है। 

    यह भी पढ़ें: दुबले-पतले शरीर को भी पत्‍थर बना देते हैं Pull-Ups, पूरा फायदा पाने के ल‍िए 4 बातों का रखें ध्यान

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।