Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिरदर्द ही नहीं, आपकी आंखें भी देती हैं ब्रेन ट्यूमर का संकेत! भूलकर भी इग्नोर न करें ये 5 लक्षण

    Updated: Mon, 08 Jun 2026 07:00 AM (IST)

    ब्रेन ट्यूमर के कुछ संकेत आंखों में भी नजर आ सकते हैं, जिन्हें नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। ...और पढ़ें

    आंखों में भी दिखते हैं ब्रेन ट्यूमर के लक्षण (AI Generated Image)

    आंखों में भी दिखते हैं ब्रेन ट्यूमर के लक्षण (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। ब्रेन ट्यूमर एक बेहद खतरनाक बीमारी है, जिसका नाम सुनते ही लोग घबरा जाते हैं। आमतौर पर सिरदर्द, चक्कर आना या याददाश्त कमजोर होने जैसे लक्षणों को ही ब्रेन ट्यूमर से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी आंखें भी दिमाग में पल रहे इस खतरे के बारे में संकेत दे सकती है? 

    जी हां, कुछ मामलों में ब्रेन ट्यूमर के शुरुआती लक्षण आंखों में भी नजर आ सकते हैं। आइए इस बारे में डॉ. बिपलब दास (डायरेक्टर- न्यूरोलॉजी एंड इंटरवेंशनल न्यूरोरेडियोलॉजी, बत्रा हॉस्पिटल) से जानें कि आंखों में ब्रेन ट्यूमर के कैसे संकेत नजर आ सकते हैं।

    आंखों और ब्रेन ट्यूमर का कनेक्शन

    हमारा दिमाग और आंखें एक-दूसरे से बेहद बारीकी से जुड़े हुए हैं। जब दिमाग में कोई ट्यूमर या गांठ पनपने लगती है, तो वह खोपड़ी के अंदरूनी हिस्से पर दबाव बढ़ाना शुरू कर देती है। इस बढ़े हुए दबाव का सीधा असर आंखों की नसों पर पड़ता है।

    इसके अलावा, ट्यूमर दिमाग के उन हिस्सों को भी प्रभावित या दबा सकता है जो हमारी देखने की क्षमता और आंखों की गतिविधियों को नियंत्रित करते हैं। जब इन नसों पर दबाव पड़ता है, तो आंखों में कई तरह के असामान्य लक्षण दिखाई देने लगते हैं।

    खबरें और भी

    आंखों में ब्रेन ट्यूमर के लक्षण

    अगर किसी व्यक्ति को ब्रेन ट्यूमर की समस्या है, तो उसकी आंखों में कुछ लक्षण दिखाई दे सकते हैं, जिन्हें अक्सर एक सामान्य आई टेस्ट के दौरान डॉक्टर पकड़ सकते हैं-

    • धुंधला दिखाई देना- बिना किसी कारण के अचानक से आंखों की रोशनी कम होना यानी धुंधला दिखाई देना।
    • एक की जगह दो चीजें दिखना- चीजें दो नजर आना, जिसे डिप्लोपिया कहा जाता है। 
    • पेरिफेरल विजन का जाना- सामने की चीजें तो ठीक दिखना, लेकिन अगल-बगल या किनारों की चीजें देखने में परेशानी या बिल्कुलन न देख पाना।
    • आंखों की असामान्य हरकतें- आंखों की पुतलियों का अपने आप हिलना या उन्हें ठीक से कंट्रोल न कर पाना।
    • ऑप्टिक नर्व में सूजन- दिमाग का दबाव बढ़ने के कारण आंखों की ऑप्टिक नर्व्स में सूजन आ जाती है, जिसे डॉक्टर जांच के दौरान देख सकते हैं।

    सावधानी और जरूरी बात

    आंखों में दिखने वाले लक्षणों के आधार पर यह नहीं कहा जा सकता है कि व्यक्ति को ब्रेन ट्यूमर ही है, लेकिन अगर ये संकेत दिखाई दें, तो इन्हें अनदेखा भी नहीं करना चाहिए। समय रहते डॉक्टर से जांच करवाना जरूरी है, ताकि समस्या का वक्त पर पता चल सके।