Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    एक दिन जिम छूटने से क्या रुक जाती है आपकी भी फिटनेस जर्नी? अपनाएं ये आसान बैकअप प्लान

    Updated: Tue, 19 May 2026 11:51 AM (IST)

    अगर आपके पास भी रोज वर्कआउट का समय नहीं होता, तो फिट रहने में मिनी वर्कआउट्स और मूवमेंट स्नैक्स आपकी काफी मदद कर सकते हैं। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में फिट रहना सबसे बड़ी जरूरत और चुनौती दोनों बन चुके हैं। अपने शरीर को फिट रखने के लिए कई लोग बड़े उत्साह के साथ फिटनेस जर्नी शुरू करते हैं, लेकिन जैसे ही किसी दिन जिम छूट जाता है या पूरा समय नहीं मिल पाता, तो उनका पूरा रूटीन ही टूट जाता है। 

    क्या आपके साथ भी ऐसा होता है? अगर हां, तो आप अकेले नहीं हैं। फिटनेस की दुनिया में इसे परफेक्ट वर्कआउट ट्रैप कहा जाता है। इसके कारण कई लोग वर्कआउट बीच में ही छोड़ देते हैं या फिट रहना उन्हें बहुत मेहनत भरा लगने लगता है। आइए जानें कैसे इस जाल से बाहर निकल सकते हैं।

    एक्सपर्ट बताते हैं कि लोग अक्सर तभी एक्सरसाइज या वर्कआउट करना पसंद करते हैं, जब उनके पास सबकुछ परफेक्ट हो। वे सोचते हैं कि जब पूरा एक घंटा मिलेगा और सारे इक्विपमेंट्स होंगे, तभी वर्कआउट करेंगे। हालांकि, असल जिंदगी में हमेशा ऐसा होना मुमकिन नहीं है। इसीलिए फिटनेस को बनाए रखने के लिए हमेशा एक मजबूत बैकअप प्लान तैयार रखना चाहिए।

    क्या है फिटनेस का बैकअप प्लान?

    परफेक्ट वर्कआउट के जाल से बाहर निकलने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप अपने पास छोटे और बड़े, दोनों तरह के वर्कआउट्स की एक लिस्ट तैयार रखें। इसका फायदा यह होता है कि अगर किसी वजह से आपका वर्कआउट मिस या छूट जाता है, तो उसकी जगह आप तुरंत दूसरा ऑप्शन चुन सकते हैं।

    खबरें और भी

     इस तरह आपका फिटनेस का सफर कभी मिस नहीं होगा और आपका रूटीन भी खराब नहीं होगा। ये मिनी वर्कआउट्स भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं और आप इन्हें आसानी से अपने बिजी रूटीन में शामिल कर सकते हैं। 

    Mini Workout (2)

    (AI Generated Image)

    मिनी वर्कआउट को रूटीन में कैसे शामिल करें?

    • अगर किसी दिन आपके पास दौड़ने का समय नहीं है, तो सिर्फ 15 मिनट की वॉक कर लें
    • अगर आप ज्यादा बिजी है और जिम नहीं जा पा रहे हैं, तो घर पर ही कुछ समय निकालकर वेट लिफ्टिंग या पुशअप्स जैसी बेसिक एक्सरसाइज कर सकते हैं।

    सोशल मीडिया पर वायरल ये नए फिटनेस ट्रेंड्स

    आजकल फिटनेस लवर्स के बीच मिनी वर्कआउट और मूवमेंट स्नैक जैसे नए ट्रेंड्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। ये तरीके उन लोगों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं जिनके पास लंबे वर्कआउट सेशन के लिए समय नहीं होता।

    इन्हीं में से एक है मूवमेंट स्नैक। जिस तरह हम भूख लगने पर बीच-बीच में थोड़ा-थोड़ा स्नैक्स खाते हैं, ठीक उसी तरह दिनभर के काम के बीच में छोटे-छोटे फिजिकल एक्टिविटी ब्रेक लेने को मूवमेंट स्नैक कहा जाता है। इसे अपनाना बेहद आसान है-

    • आप ऑफिस या घर में काम करते हुए हर एक घंटे में 5 मिनट का मूवमेंट या स्ट्रेचिंग ब्रेक ले सकते हैं।
    • इसके अलावा, रात को सोने से ठीक पहले सिर्फ 5 मिनट के लिए कुछ आसान से योगासन करना भी इसी एक्टिविटी का हिस्सा है।

    यह भी पढ़ें- महीनों जिम जाकर भी नहीं बन रही बॉडी? 5 तरीकों से चेक करें असर कर रहा है वर्कआउट या नहीं

    यह भी पढ़ें- Cannes के रेड कार्पेट पर छाने के लिए Alia Bhatt ने की जी-तोड़ मेहनत, वायरल हो रहा उनका फिटनेस रूटीन