Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गर्मियों में सुकून भरी नींद पाने के लिए एक्सपर्ट ने बताए आसान टिप्स, दूर होगा चिड़चिड़ापन और थकान

    Updated: Mon, 16 Mar 2026 08:35 AM (IST)

    गर्मियों में दिन लंबे होने और तापमान बढ़ने से नींद का चक्र प्रभावित होता है, जिससे मेलाटोनिन हार्मोन कम बनता है। ...और पढ़ें

    गर्मी में ऐसे मिल सकती है अच्छी नींद (Image Source: Freepik)

    गर्मी में ऐसे मिल सकती है अच्छी नींद (Image Source: Freepik) 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    सुमन अग्रवाल, नई दिल्ली। मौसम में बदलाव का असर नींद पर पड़ता है। ऐसा देखा गया है कि गर्मी में लोग सर्दी के मुकाबले कम सोते हैं और इसका सीधा असर उनकी दिनचर्या पर होता है। आखिर क्यों गर्मी में नींद कम होती है और कैसे पाएं सुकून की नींद, बता रहे हैं एक्सपर्ट...

    गर्मी में स्लीप साइकल में परिवर्तन और तापमान बढ़ने के कारण नींद कम आती है। लंबे समय तक रोशनी रहने से नींद लाने वाले हार्मोन मेलाटोनिन के उत्पादन में बाधा आती है, जिससे सोने और उठने का शरीर का प्राकृतिक चक्र प्रभावित होता है। स्वास्थ्य के लिए सात से आठ घंटे की नींद जरूरी है। ऐसे में नींद पूरी न होने पर कई लोगों को मानसिक तनाव, थकान व चिड़चिड़ेपन की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

    good sleep

    (Image Source: Freepik) 

    गर्मी में होती है कम नींद

    गर्मी में नींद कम होना किसी बीमारी का संकेत नहीं है। दरअसल, गर्मी में दिन लंबे और रात छोटी होती हैं और अंधेरा होने के बाद ही मेलाटोनिन हार्मोन का उत्पादन शुरू होता है। चूंकि अंधेरा देर से होता है, इसलिए रात हार्मोन कम बनने से नींद कम हो जाती है।

    क्या कहती है स्टडी?

    बर्लिन में सेंट हेडविग हास्पिटल में नींद पर हुई स्टडी बताती है कि नींद का पैटर्न सकैंडियन रिदम (जैविक घड़ी) के हिसाब से बदलता है। जो शरीर में 24 घंटे सूरज के हिसाब से चलती है।

    खबरें और भी

    कैसे पाएं गुणवत्ता वाली नींद?

    • प्राकृतिक धूप लें और शारीरिक गतिविधियां करें।
    • सही समय पर सोने-जागने का अभ्यास करें।
    • सोते समय कमरा ठंडा और शांत हो। कमरे में अंधेरा हो।
    • सोने जाने से पहले चाय- कॉफी न पिएं।
    • बिस्तर पर जाने से एक घंटे पहले मोबाइल से दूरी बना लें।
    • सोने से पहले नहा लें और आराम के लिए सूती कपड़े पहनें।
    • जब सोने का वक्त हो तभी बिस्तर पर जाएं, उससे पहले नहीं।
    • रात में ज्यादा भारी खाना खाकर सोने से परहेज करें।

    good sleep tips

    (Image Source: Freepik) 

    बदलता मौसम बिगाड़ रहा है आपकी 'बायोलॉजिकल क्लॉक'

    यह सच है कि मौसम में बदलाव और सूर्योदय सूर्यास्त के समय में परिवर्तन नींद पर असर जरूर डालते हैं, क्योंकि मानव शरीर की जैविक घड़ी सूरज के हिसाब से थोड़ा आगे-पीछे हो सकती है। इसलिए गर्मी में लोग देर से सोने के बावजूद जल्दी उठ जाते हैं और नींद पूरी नहीं हो पाती है। इसलिए बहुत जरूरी है कि रात की अच्छी नींद के लिए दिन मैं अपनी गतिविधियों पर ध्यान रखें। अगर आपकी दिनचर्या सही रहेगी तो रात की नींद भी पर्याप्त होगी। दरअसल, मानसिक स्वास्थ्य के बहुत जरूरी है।

    - डॉ. ओ. पी. तिवारी उपाधीक्षक मनोरोग विभाग इहबास, दिल्ली लिए अच्छी नींद

    लाइफस्टाइल बनी नींद की दुश्मन

    आजकल लोगों की बदलती लाइफस्टाइल भी नींद की दुश्मन बन गई है। कई लोग ऐसे हैं, जो देर रात तक आफिस का काम करते हैं, लेकिन सुबह उन्हें जल्दी उठना पड़ता है। ऐसे में नींद पूरी नहीं होती और पूरे दिन थकान लगती है। कई लोग ऐसे हैं, जो देर रात तक मोबाइल देखते हैं, लेकिन सुबह काम की वजह से जल्दी उठना होता है। ऐसे लोगों की नींद भी पूरी नहीं होती और फिर मानसिक तनाव बढ़ने लगता है।

    यह भी पढ़ें- अच्छी नींद के लिए डॉक्टर ने बताया '10-3-2-1-0' फॉर्मूला, सुबह उठते ही महसूस होगी ताजगी

    यह भी पढ़ें- बिस्तर पर लेटते ही 5 मिनट में सो जाएगा बच्चा, हर माता-पिता को आजमाने चाहिए डॉक्टर के बताए 5 तरीके