विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सादी पीली दाल से भर गया है मन? तो बनाएं गढ़वाल की स्पेशल प्रोटीन से भरपूर 'चैसोणी', नोट करें रेसिपी

Published: Sun, 06 Sep 2026 02:00 PM (IST)

गढ़वाल की स्पेशल प्रोटीन से भरपूर 'चैसोणी' स्वाद और पोषक तत्वों दोनों से भरपूर है।

उत्तराखंड की हाई प्रोटीन दाल चैसोणी रेसिपी (Image Source: AI Generated)

उत्तराखंड की हाई प्रोटीन दाल चैसोणी रेसिपी (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सादी दाल खाकर अगर आप बोर हो गए हैं तो इस बार चैसोणी ट्राई करें। यह उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र की एक पारंपरिक डिश है, जो स्वाद में भरपूर होने के साथ ही प्रोटीन रिच भी है। हम रोजाना भारत के अलग-अलग राज्यों के पारंपरिक व्यंजनों की बात करते हैं, इसी कड़ी में आज उत्तराखंड की स्पेशल दाल के बारे में बात करेंगे, जिसका नाम है चैसोणी। 

इस दाल को चैंसू या चौंसा भी कहते हैं। सादी दाल खाकर अगर आप बोर हो गए हैं तो इस बार चैसोणी ट्राई करें। यह उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र की एक पारंपरिक डिश है, जो स्वाद में भरपूर होने के साथ ही प्रोटीन रिच भी है।

उत्तराखंड की हाई प्रोटीन दाल चैसोणी रेसिपी

चैसोणी दाल बनाने का तरीका एकदम अलग है क्योंकि इसमें दाल साबुत डालकर नहीं, बल्कि उसे पीसकर बनाया जाता है। आइए जानते हैं इसकी स्पेशल रेसिपी: 

सामग्री 

  • 1 कप साबुत उड़द दाल 

  • 5-6 लहसुन की कली बारीक कटी 

  • 1 बड़ा चम्मच जीरा 

  • 1/2 कप सरसों का तेल 

  • 2 बारीक कटी हरी मिर्च 

  • 1 इंच कद्दूकस की अदरक 

  • 1 मीडियम साइज प्याज 

  • 1 चुटकी हींग 

  • 4-5 साबुत काली मिर्च 

  • 2-3 साबुत लाल मिर्च 

  • 1/2 छोटे चम्मच हल्दी 

  • 1/2 छोटे चम्मच लाल मिर्च 

  • 1/2 छोटे चम्मच धनिया पाउडर 

  • 1 चम्मच गरम मसाला 

  • 2-3 बड़े चम्मच बारीक कटा धनिया 

  • 2 बड़े चम्मच तेल 

  • स्वादानुसार नमक 

विधि 

  1. 1 कप साबुत उड़द दाल को साफ करके एक प्लेट में रख लें। 

  2. कड़ाही को गैस पर रखें और हल्की गर्म होने के बाद मध्यम आंच पर उड़द दाल रोस्ट कर लें। 

  3. ध्यान रखें कि भूनते समय दाल जलनी नहीं चाहिए। इसके बाद उसे मिक्सी में डालकर दरदरा पीस लें।

  4. अब उसी कड़ाही में 2 चम्मच तेल डालकर हल्का गर्म करें। 

  5. फिर 1 बड़ा चम्मच जीरा, 4-5 साबुत काली मिर्च, 2-3 साबुत लाल मिर्च, हींग डालकर भून लें। 

  6. इसके बाद लहसुन और अदरक भी डालकर भूनें। 

  7. इस स्टेप में 1 मीडियम साइज प्याज बारीक काटकर डालें। 

  8. प्याज हल्की सुनहरी हो जाए तब उसमें पिसी हुई दाल डालकर मिलाएं। 

  9. इसे थोड़ी देर तक भूनने के बाद 1/2 छोटे चम्मच हल्दी, 4-5 साबुत काली मिर्च, 1/2 छोटे चम्मच धनिया पाउडर और 1 चम्मच गरम मसाला भी मिक्स करें। 

  10. जब मसाला हल्का तेल छोड़ने लगे तो उसमें पिसी दाल भी मिलाएं। 

  11. इसके बाद जरूरत अनुसार पानी डालें और पतला कर लें। 

  12. इसे मध्यम आंच पर 15 मिनट तक उबालने के बाद गैस बंद कर दें। 

  13. उत्तराखंड की हाई प्रोटीन दाल चैसोणी तैयार है, इसे लंच या डिनर में परोसें।