विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्वाद बिरयानी जैसा और मेहनत आधी! घर पर इस आसान तरीके से बनाएं खिले-खिले चावलों वाला 'चिकन पुलाव'

Published: Sat, 05 Sep 2026 02:50 PM (IST)

चिकन पुलाव बहुत स्वादिष्ट डिश है, जिसे बनाने में कम समय लगता है और इसका स्वाद भी लाजवाब होता है।

चिकन पुलाव बनाने की रेसिपी काफी आसान है (AI Generated Image)

चिकन पुलाव बनाने की रेसिपी काफी आसान है (AI Generated Image)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। नॉन वेजिटेरियन लवर्स के लिए चिकन पुलाव सबसे पसंदीदा डिशेज में से एक होती है। इसका स्वाद और खुशबू लाजवाब होते हैं। बिरायनी के मुकाबले इसे बनाना काफी आसान होता है, लेकिन स्वाद में कोई कमी नहीं आती। अगर आप भी कम समय में कुछ टेस्टी खाना चाहते हैं, तो चिकन पुलाव आपके लिए बेस्ट डिश है। आइए जानें चिकन पुलाव बनाने की रेसिपी। 


चिकन पुलाव रेसिपी

कुल समय : 60 mins
तैयारी का समय : 30 mins
पकाने का समय :30 mins
कोर्स : Main Course
कैलोरी :
सर्विंग : 2 लोगों के लिए
व्यंजन : Indian

चिकन पुलाव बनाने के लिए सामग्री:

  • चिकन- 500 ग्राम
  • बासमती चावल- 2 कप
  • तेजपत्ता- 2
  • दालचीनी- 1 इंच
  • हरी इलायची- 4
  • लौंग- 4-5
  • जीरा- 1 छोटी चम्मच
  • प्याज- 2
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट- 2 बड़े चम्मच
  • दही- 1/2 कप
  • हरी मिर्च- 3-4
  • पुदीना
  • हरा धनिया
  • हल्दी पाउडर- 1/2 छोटी चम्मच
  • गरम मसाला पाउडर- 1 छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 छोटी चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
  • देसी घी/तेल- 3 बड़े चम्मच

चिकन पुलाव बनाने की विधि:

1

सबसे पहले चिकन को धोकर साफ कर लें और इसमें दही, थोड़ा-सा नमक, हल्की और एक चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट मिलाकर 20-30 मिनट के लिए मैरिनेट होने के लिए रख दें।

2

अब एक कड़ाही में तेल या घी गर्म करें और इसमें सभी खड़े मसाले डालें। जब मसाले चटकने लगें, तो कटा हुआ प्याज डालें और गोल्डन ब्राउन होने कर भूनें।

3

अब बचा हुआ अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर 1-2 मिनट तक चलाए, ताकि पेस्ट का कच्चापन खत्म हो जाए।

4

इसके बाद इसमें मैरिनेट किया हुआ चिकन, धनिया पाउडर और गरम मसाला डालें और मध्यम आंच पर चिकन को तब तक भूनें जब तक कि तेल अलग न होने लगे।

5

इसे ढककर 8-10 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें।

6

जब चिकन आधा पक जाए, तब इसमें भीगे हुए बासमती चावल, कटा हुआ हरा धनिया और पुदीना डालें और 2 कप चावल के लिए लगभग 3.5 कप पानी डालें और स्वादानुसार नमक मिलाकर उबाल आने दें।

7

पानी में उबाल आने के बाद आंच को बिल्कुल धीमा कर दें और बर्तन को अच्छे से ढक्कन से बंद कर दें। इसे 12-15 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें। इसके बाद गैस बंद कर दें और 10 मिनट तक ढक्कन न खोलें।

8

चिकन पुलाव बनकर तैयार है। इसे ठंडे रायते और सिरके वाले प्याज के साथ परोसें।