बाजार की कोल्ड ड्रिंक्स छोड़ें और घर पर बनाएं खट्टा-मीठा जामुन शरबत, नोट करें रेसिपी
जामुन को उसके जामनी रंग की वजह से यह नाम दिया गया, जबकि इसका दूसरा नाम इंडियन ब्लैकबेरी है। ...और पढ़ें

जामुन शरबत रेसिपी ( Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जामुन को उसके जामनी रंग की वजह से यह नाम दिया गया, जबकि इसका दूसरा नाम इंडियन ब्लैकबेरी है। ये बैरीज एंटी ऑक्सीडेंट्स, विटामिंस और मिनरल्स से रिच होती हैं। वहीं, गर्मियों के मौसम में जामुन खाने का अलग ही मजा है, लेकिन अगर आप स्वादिष्ट जामुन का अलग स्वाद चखना चाहते हैं तो क्यों न जामुन का शरबत ट्राई किया जाए? आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका और इससे मिलने वाले फायदों के बारे में :
जामुन शरबत रेसिपी
यकीन माने जामुन का शरबत स्वाद के मामले में आपको निराश नहीं करने वाला। यहां जामुन का शरबत बनाने की सामग्री और रेसिपी बताई जा रही है:
सामग्री
500 ग्राम जामुन
1 मुट्ठी भर पुदीना के पत्ते
1/2 कप चीनी या 2 बड़े चम्मच शहद
1/4 छोटे चम्मच काली मिर्च पाउडर
1/2 चम्मच भुना जीरा
1/4 कप नींबू का रस
स्वादानुसार नमक
स्वादानुसार काला नमक
2 लीटर पानी
जरूरत अनुसार आइस क्यूब्स
विधि
1. सबसे पहले जामुन को अच्छे से पानी में धोकर रख लें।
2. इसके बाद जामुन में पानी डालकर इसे उबालें।
3. अब इस पानी में नमक, काल नमक, चीनी और काली मिर्च पाउडर मिलाएं।
4. ध्यान रहे कि इस पानी को तब तक उबालना है जब तक जामुन का गूदा गुठली से अलग न होने लगे।
5. पानी उबालने के बाद गैस बंद कर दें और पानी उबालने के लिए रख दें।
6. अब इस पानी में मैशर की मदद से जामुन मैश कर लेने हैं।
7. फिर जामुन का जूस अलग निकाल लें, गुठली भी अलग करें।
8. इस जूस में ऊपर से नींबू का रस मिलाएं।
9. चाहे तो ऊपर से चाट मसाला और चीनी डालें।
10. इस आखिरी स्टेप में बर्फ के टुकड़े और पुदीना डालकर गार्निश कर सर्व करें।
जामुन से सेहत को मिलने वाले फायदे
जामुन फ्लेवोनोइड्स, पॉलीफेनॉल, एंटीऑक्सीडेंट, आयरन और विटामिन सी से भरपूर होता है। बता दें कि जामुन का इस्तेमाल डायबिटीज, हाइपरटेंशन यानी ज्यादा बीपी और मोटापे की दवाइयों में किया जाता है। इतना ही नहीं, जामुन को पुराने समय में पारंपरिक दवाइयों में भी इस्तेमाल किया जाता है, यानी यह उस जमाने में प्राचीन औषधि हुआ करती थी। इससे यह समझा सकता है कि जामुन हेल्थ के लिए कई मामलों में बेहद फायदेमंद है।