Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कोल्ड ड्रिंक से कुछ फायदा नहीं! गर्मी में घर पर बनाएं 'पान का शरबत', शरीर हो जाएगा ठंडा-ठंडा कूल-कूल

    Updated: Sun, 03 May 2026 10:27 AM (IST)

    जब पान के पत्तों के साथ सौंफ और गुलकंद मिल जाते हैं, तो यह शरबत गर्मी से बचने के लिए एक 'मैजिक ड्रिंक' बन जाता है। ...और पढ़ें

    भयंकर गर्मी का रामबाण इलाज है पान का शरबत (Image Source: AI-Generated)

    भयंकर गर्मी का रामबाण इलाज है पान का शरबत (Image Source: AI-Generated) 

    HighLights

    1. कोल्ड ड्रिंक का स्वस्थ और प्राकृतिक विकल्प

    2. पाचन में है मददगार, शरीर को देता है जबरदस्त ठंडक

    3. घर पर आसानी से बनाएं, मिनटों में होता है तैयार

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों का मौसम आते ही प्यास बुझाने के लिए हम अक्सर फ्रिज की तरफ भागते हैं और ठंडी-ठंडी कोल्ड ड्रिंक गटक जाते हैं, लेकिन सच तो यह है कि ये बाजार वाली कोल्ड ड्रिंक्स हमारी सेहत को सिर्फ नुकसान पहुंचाती हैं। इनमें ढेर सारी चीनी और केमिकल होते हैं, जो पल भर की ठंडक तो देते हैं लेकिन शरीर को अंदर से खोखला कर देते हैं।

    तो क्यों न इस बार गर्मी में कुछ ऐसा ट्राई किया जाए जो टेस्टी भी हो, झटपट बन जाए और सेहत के लिए भी फायदेमंद हो? आइए, आज जानते हैं घर पर ताजगी से भरा 'पान का शरबत' बनाने का सबसे आसान तरीका।

    Homemade Paan Sharbat

    (Image Source: AI-Generated) 

    क्यों पिएं पान का शरबत?

    पान के पत्ते भारतीय संस्कृति का एक अहम हिस्सा हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये पेट के लिए कितने अच्छे होते हैं? पान खाना पचाने में मदद करता है और शरीर को अंदर से जबरदस्त ठंडक देता है। यह लू से भी बचाता है और दिमाग को एकदम तरोताजा कर देता है।

    पान का शरबत बनाने के लिए जरूरी सामग्री

    • ताजे पान के पत्ते: 4-5 (डंठल टूटे हुए)
    • सौंफ: 2 बड़े चम्मच (पानी में भीगी हुई)
    • गुलकंद: 2-3 बड़े चम्मच
    • हरी इलायची: 3-4
    • मिश्री या चीनी: स्वाद के अनुसार (मिश्री पेट के लिए ज्यादा ठंडी होती है)
    • ठंडा पानी या दूध: 2 गिलास
    • बर्फ के टुकड़े: गार्निशिंग के लिए

    पान का शरबत बनाने की विधि

    • सबसे पहले पान के पत्तों को पानी से अच्छी तरह धो लें। इसके बाद इन्हें हाथ से तोड़कर छोटे-छोटे टुकड़े कर लें।
    • अब मिक्सी के जार में पान के टुकड़े, भीगी हुई सौंफ, गुलकंद, हरी इलायची और मिश्री डाल दें।
    • इसमें 2-3 चम्मच पानी डालें और मिक्सी चलाकर इसका एकदम बारीक और स्मूथ पेस्ट बना लें। (आप चाहें तो इस पेस्ट को कांच के जार में फ्रिज में हफ्ते भर के लिए स्टोर भी कर सकते हैं)।
    • अब सर्विंग गिलास लें। हर गिलास में 2 से 3 चम्मच पान का पेस्ट डालें। ऊपर से एकदम चिल्ड पानी डालें। अगर आपको मिल्कशेक जैसा स्वाद चाहिए, तो पानी की जगह ठंडे दूध का इस्तेमाल करें।
    • चम्मच से अच्छी तरह मिलाएं, ऊपर से बर्फ के टुकड़े डालें और मेहमानों या परिवार को सर्व करें।
    • बस, मिनटों में तैयार है आपका सुपर रिफ्रेशिंग 'पान का शरबत'। इसे पीने के बाद आपको जो ताजगी और एनर्जी मिलेगी, वो किसी भी बाजार की महंगी कोल्ड ड्रिंक में नहीं है।

    यह भी पढ़ें- सिर्फ 3 चीजों से घर पर तैयार करें खट्टी-मीठी आम की चुस्की, चिलचिलाती गर्मी से मिलेगी राहत

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- एक घूंट भरते ही रोम-रोम को ताजगी पहुंचाता है 'तरबूज का शरबत', स्वाद ऐसा कि गर्मी में खुश हो जाए दिल