विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ना मटर, ना पनीर! राजस्थान के इस शाही 'राम पुलाव' के आगे बिरयानी भी फेल है, नोट करें सीक्रेट रेसिपी

Published: Sat, 05 Sep 2026 01:34 PM (IST)

इस वीकेंड ट्राई करें राजस्थान का मारवाड़ी स्टाइल राम पुलाव।

राम पुलाव रेसिपी (Image Source: AI Generated)

राम पुलाव रेसिपी (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान में राम पुलाव एक परंपरिक चावल से बना व्यंजन है, जिसे वहां आम भाषा में राम पुलाव नाम दिया गया है। यह मारवाड़ी संस्कृति से जुड़ी एक खास डिश है जिसे चने के आटे से बने गट्टे और चावलों से तैयार किया जाता है। अगर आप वही बोरिंग पुलाव खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार मारवाड़ी स्टाइल पुलाव घर पर बनाने का ट्राई करें। 

राम पुलाव रेसिपी

चावल, दाल और बेसन के गट्टों से बना यह पुलाव इतना स्वादिष्ट है कि आप इसे बार-बार बनाना चाहेंगे। आइए जानते हैं इसकी खास रेसिपी: 

सामग्री

  • 1-2 कप बासमती चावल 

  • 2-3 बड़े चम्मच तेल 

  • 1/2 चम्मच जीरा 

  • 1 इंच कद्दूकस अदरक 

  • 4 लौंग 

  • 2 बड़ी इलायची 

  • 8-10 काली मिर्च 

  • 1 छोटा टुकड़ा दालचीनी 

  • 1/4 चम्मच हल्दी

  • 2 बड़े चम्मच धनिया 

  • स्वादानुसार नमक 

  • 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च 

गट्टे के लिए सामग्री 

  • 1 कप बेसन 

  • 2 चम्मच चना या मूंग दाल 

  • 2-3 बड़े चम्मच दही 

  • 1/4 चम्मच लाल मिर्च 

  • 1/4 चम्मच गरम मसाला 

  • 1/4 चम्मच अजवाइन 

  • 1/2 चम्मच धनिया पाउडर 

  • 2 बड़े चम्मच तेल 

  •  500 ग्राम पानी

  • स्वादानुसार नमक

विधि 

  1. राम पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले चावल और दाल को साफ करके अच्छे से धो लेना है। 

  2. फिर इसे कम से कम एक घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें। 

  3. तब तक गट्टे बनाने की तैयार करें और इसके लिए 1 कप बेसन में 2-3 बड़े चम्मच दही मिलाएं। 

  4. दोनों को अच्छे से मिक्स करने के बाद उसमें 1/4 चम्मच लाल मिर्च, 1/4 चम्मच अजवाइन, 1/2 चम्मच धनिया पाउडर और 1/4 चम्मच गरम मसाला भी मिक्स करें। 

  5. सबसे आखिर में बेसन के बैटर में स्वादानुसार नमक डालें। 

  6. इसके बाद पानी डालकर रोटी के आटे जैसा आटा गूंध लेना है। 

  7. बेसन के इस आटे को 4 भागों में बांटकर इसे बेलनाकार बनाएं।   

  8. एक बड़े बर्तन में 500 ग्राम पानी डालकर उसे गर्म होने रख दें। 

  9. बेसन के टुकड़ों को इस पानी में डालें और कम से कम 20 मिनट तक तेज आंच पर उबलने दें। 

  10. जब ये उबाल जाएं तो इन्हें ठंड होने रखें और फिर छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर प्लेट में अलग रख लें। 

  11. इस स्टेप में चावल बनाने की तैयारी करनी है, इसके लिए चावल कुकर में डालकर उसका दोगुना पानी मिलाएं और 2 सीटी आने तक पकने दें। 

  12. अब लौंग, इलायची, काली मिर्च को दरदरा पीस लें। 

  13. एक कड़ाही में 2 चम्मच तेल डालकर गर्म करें, फिर इसमें जीरा भून लें। 

  14. इसके बाद सभी खड़े मसाले डालकर भून लें। अब अदरक और 2 बारीक कटी हरी मिर्च भी डालें। 

  15. इसमें गट्टे और बाकी सभी मसाले डालकर अच्छे से पकने के लिए छोड़ दें। 

  16. इन मसालेदार गट्टों में पके हुए चावल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। 

  17. आपका स्वादिष्ट राम पुलाव तैयार है, ऊपर से धनिया डालकर गार्निश करें।