विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अरहर-मूंग तो रोज खाते हैं, आज बनाएं प्रोटीन का खजाना कही जाने वाली 'पंचकुटी दाल', नोट करें रेसिपी

Published: Fri, 04 Sep 2026 05:30 PM (IST)

पंचकुटी दाल प्रोटीन से भरपूर होने के साथ ही स्वाद में भी लाजवाब है।

पंचकुटी दाल रेसिपी (Image Source: AI Generated)

पंचकुटी दाल रेसिपी (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हर रोज के खाने में आपने अरहर, मूंग, मसूर और चने की दाल का स्वाद अलग-अलग तो जरूर चखा होगा, पर कभी पंचकुटी दाल ट्राई की है? यह उत्तर प्रदेश और राजस्थान में खाई जाने वाली एक पारंपरिक दाल है।

पंचकुटी दाल रेसिपी

पंचकुटी दाल में अरहर, चना, मसूर, उड़द और चने की दाल का मिश्रण होता है। यह स्वाद के साथ-साथ पोषण से भी भरपूर है। आइए जानते हैं इसकी खास रेसिपी: 

सामग्री 

  • 1/2 कप छिलके वाली मूंग दाल

  • 2 चम्मच अरहर दाल

  • 2 चम्मच चना दाल 

  • 1 चम्मच मसूर दाल 

  • 1 चम्मच उड़द दाल 

  • 2 बारीक कटी हरी मिर्च 

  • 1 बड़े चम्मच तेल 

  • 1 चम्मच कसी हुई अदरक 

  • 1 चम्मच जीरा 

  • 1 चुटकी हींग 

  • 1 चम्मच धनिया पाउडर 

  • 1/2 चम्मच हल्दी 

  • 1 चम्मच लाल मिर्च 

  • 1 चम्मच गरम मसाला 

  • 2 तेज पत्ते 

  • 2 चम्मच अमचूर

  • 2-3 लौंग 

  • 1 बड़ा चम्मच इमली पल्प 

  • स्वादानुसार नमक 

  • जरूरत अनुसार पानी 

विधि 

  1. पंचकुटी दाल बनाने के लिए सबसे पहले 1/2 कप छिल्केवाली मूंग दाल, 2 चम्मच अरहर दाल, 2 चम्मच चना दाल, 1 चम्मच मसूर दाल और 1 चम्मच उड़द दाल को एक कटोरे में मिक्स करके धो लें। 

  2. इसे कम से कम 10 मिनट तक ढककर रख देना है। 

  3. इसके बाद एक प्रेशर कुकर लें, उसमें सारी दाल डालकर जरूरत अनुसार पानी डालें। 

  4. अगले स्टेप में स्वादानुसार नमक और 1/2 चम्मच हल्दी डालकर उबलने के लिए रख दें। 

  5. 2-3 सीटी आने के बाद दाल गली है या नहीं, चेक करने के बाद गैस बंद कर दें और भाप निकल जाने दें। 

  6. दूसरी तरफ एक नॉन स्टिकी पैन लेकर उसमें 1 बड़े चम्मच तेल डालें। 

  7. जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें 1 चम्मच जीरा, 1 चुटकी हींग, 2 तेज पत्ते, 2-3 लौंग डालकर भून लेना है। 

  8. अब उसमें 2 बारीक कटी हरी मिर्च और 1 चम्मच कसी हुई अदरक डालकर भून लें। 

  9. जब ये सभी भून जाए तो उसमें 1 चम्मच लाल मिर्च, 1 चम्मच गरम मसाला, 2 चम्मच अमचूर, 1 बड़ा चम्मच इमली पल्प और 1 चम्मच धनिया पाउडर मिलाएं। 

  10. इसे थोड़ी देर पकने दें और जब मसाला तेल छोड़ने लगे तो समझ जाएं कि वह पक चुका है। 

  11. सबसे आखिर में उबली हुई पंचकुटी दाल डालकर मिक्स कर लें। 

  12. इसे कम से कम 4-5 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाना है। 

  13. तैयार है आपकी पारंपरिक पंचकुटी दाल, इसे परांठे या चावलों के साथ परोसें।