विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनिये की पंजीरी और रसभरे मालपुआ… जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण के भोग के लिए बनाएं ये स्वादिष्ट प्रसाद

Published: Thu, 03 Sep 2026 02:44 PM (IST)

जन्माष्टमी का त्योहार भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है, जिसमें उन्हें खास भोग अर्पित किए जाते हैं।

जन्माष्टमी पर लगाएं इन चीजों का भोग (AI Generated Image)

जन्माष्टमी पर लगाएं इन चीजों का भोग (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जन्माष्टमी का त्योहार हिंदू धर्म के सबसे खास त्योहारों में से एक माना जाता है। इस दिन को भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस साल जन्माष्टमी का त्योहार 4 सितंबर को मनाया जाएगा। इस दिन लोग भगवान कृष्ण की रात को पूजा करते हैं और उन्हें खास भोग लगाते हैं। 

इस दिन पूजा में भगवान कृष्ण की कुछ प्रिय चीजों का भोग लगाया जाता है, ताकि लड्डू गोपाल प्रसन्न हो और अपने भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखें। आइए जानें जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण के भोग के लिए कुछ डिशेज।  

माखन-मिश्री

माखन-मिश्री भगवान श्री कृष्ण का सबसे प्रिय भोग माना जाता है। माना जाता है कि भगवान कृष्ण को मक्खन बहुत पसंद था। इसलिए जन्माष्टमी के मौके पर भगवान कृष्ण को सफेद मक्खन और मिश्री का भोग लगाया जाता है। घर में दूध से मक्खन निकाल लें और उसमें मिश्री मिलाकर श्री कृष्ण को भोग लगाएं।  

पंचामृत

जन्माष्टमी पर कान्हा का पंचामृत का भोग भी लगाया जाता है। इसे पांच चीजों से मिलाकर बनाया जाता है। दूध, दही, देसी घी, शहद और शक्कर को मिलाकर पंचामृत तैयार किया जाता है। हिंदू धर्म में इन चीजों को काफी पवित्र माना जाता है। साथ ही, भोग लगाते समय इसमें तुलसी का पत्ता जरूर मिला लें।  

धनिया पंजीरी

जन्माष्टमी के व्रत में धनिया पंजीरी को मुख्य प्रसाद माना जाता है। इसे साबुत धनिया को पीसकर शुद्ध देसी घी में भूनकर तैयार किया जाता है। इसमें मखाना, काजू, बादाम और पिसी हुई मिश्री या बूरा मिलाकर पंजीरी बनाई जाती है। 

मखाना खीर

दूध और मखाने से बनी खीर भी भगवान श्री कृष्ण को भोग लगाया जाता है। मखाने को देसी घी में हल्का भूनकर दूध में धीमी आंच पर पकाया जाता है। इसमें केसर, इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स मिलाए जाते हैं। धीमी आंच पर पकाकर इसे गाढ़ा किया जाता है, जो प्रसाद के रूप में काफी स्वादिष्ट लगता है। 

मालपुआ

मीठे पकवानों में मालपुए का भोग भी भगवान कृष्ण को अर्पित किया जाता है। मैदा, दूध और सौंफ के घोल से तैयार मालपुआ को देसी घी में तलकर चाशनी में डुबोया जाता है। ये भगवान श्री कृष्ण के 56 भोगों में भी शामिल है। इसके साथ आप दूध की रबड़ी भी बना सकते हैं, जो मालपुआ के साथ काफी अच्छी लगती है।